పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News : सनसनीखेज वारदात, पत्नी के प्रेमी की मां का पति ने काटा गला

Author Icon By digital
Updated: June 15, 2025 • 2:23 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को उसका प्रेमी भगा ले गया। गुस्साए महिला के पति ने उसके प्रेमी की मां की हत्या कर दी। बचाव में आई प्रेमी की बहन को भी घायल कर दिया। दरअसल, पत्नी को ले जाने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शनिवार सुबह घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने घायल किया है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना पर एएसपी और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी हितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव इतवारपुर में चंद्रकली (45) पत्नी प्रवीण कुमार, मां अनारकली और बेटी मंजू के साथ रहती थी। करीब 9 महीने पहले चंद्रकली का बेटा सत्येंद्र, सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी रूबी को लेकर कहीं चला गया।

फावड़े से वार कर उसका काट दिया प्रेमी की मां का गला

इसके बाद से हितेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढ रहा था। उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार सुबह वह पत्नी को ढूंढने के लिए चंद्रकली के घर पहुंचा था। मृतक चंद्रकली की बेटी मंजू ने बताया कि हितेंद्र उर्फ जीतू, उसका भाई मोनू और दो अज्ञात लोग शनिवार सुबह अचानक घर में घुस आए। उन्होंने चंद्रकली पर पहले चाकू और डंडे से वार किए। फिर पास में रखे फावड़े से वार कर उसका गला काट दिया। जब वह अपनी मां को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी फावड़े से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए।

मां के अलावा बहन को कर दी हत्या

आनन-फानन मंजू ने डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए चंद्रकली को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने चंद्रकली को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मंजू से वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने मंजू की शिकायत पर हितेंद्र और उसके भाई मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews UP NEWS

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.