हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस का मनोवैज्ञानिक दबाव
वैशाली जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक अनोखा और सख्त तरीका अपनाया। आरोपी के घर पर बैंड-बाजे (Band) के साथ पहुंचकर पुलिस ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
आरोपी पर हत्या का गंभीर आरोप, लंबे समय से था फरार
पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। कई बार नोटिस और दबिश के बावजूद जब आरोपी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ, तो प्रशासन ने दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया।
बिहार के वैशाली जिले से भगवानपुर में पुलिस (Police in Bhagwanpur) की कारवाई का एक वीडियो सामने आया है जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमायतपुर गांव के चार फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को बैंड बाजे के साथ न्यायालय के आदेश पर घर पर इश्तेहार चस्पा किया है. पुलिस ने आरोपियों से अपील की है कि अगर सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा. जिन लोगों के घर पर नोटिस चस्पा किया गया है वो हत्या के मामले में आरोपी हैं।
भगवानपुर से इमायतपुर तक प्रमुख चौक-चौराहों पर यह संदेश देने के इसश्तेहार लगाया गया कि फरार अपराधियों की खैर नहीं. इस नई शैली ने इलाके में कानून की सख्ती और पुलिस की सक्रियता को सबके सामने उजागर कर दिया. भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमायतपुर गांव निवासी विकास कुमार, विवेक कुमार, दिनेश कुमार और सावित्री देवी हत्या के आरोपी हैं और वह कई महीनों से फरार चल रहे हैं।
अन्य पढ़े: Dhandoraa movie review : धंडोरा मूवी रिव्यू ईमानदार कोशिश, दमदार सेकंड हाफ
आरोपियों के खिलाफ होगा एक्शन
आरोपियों के खिलाफ एक्शन और फरार आरोपियों द्वारा सरेंडर नहीं किए जाने पर पुलिस एक्शन में नजर आ रही है. पुलिस का कहना है कि अगर आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. यही वजह है कि आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किए गए हैं. नोटिस चस्पा करने के दौरान पुलिस बैंड बाजे के साथ आरोपियों के घर तक पहुंची।
सरेंडर करने की अपील
वहीं वैशाली में पुलिस एक्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने के लिए छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने सख्ते लहजे में कहा है कि जो भी आरोपी है, वह थाना पर आत्म समर्पण कर दें या न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दें. नहीं तो कुर्की, जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. न्यायालय के आदेश के बाद उनके घर पुलिस ने माइकिंग के जरिए बैंड बाजे के साथ कहा कि आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया है, अगर आत्मसमर्पण नही करते है तो पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वैशाली का दूसरा नाम क्या है?
वैशाली के अति प्राचीन शासकों में विशाल इस वंश का एक महत्वपूर्ण शासक हुआ। प्राचीन साहित्यों में वैशाली के दो नाम दिये गये है- विशालपुरी तथा वैशाली । विशालपुरी नामकरण राजा विशाल से इसके संबंध का द्योतक है तथा समय-समय पर इस नगर का विकास होता रहा जिसके कारण इसे विशाल बनाना पड़ा।
अन्य पढ़े: