धन धान्य में होगी वृद्धि
कपूर का उपयोग हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक कार्यों में किया जाता है. इसके जलाने से न केवल आध्यात्मिक लाभ होते हैं बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है, हिंदू पूजा पद्धति में कपूर बहुत खास है। पूजा के बाद आरती में कपूर का उपयोग किया जाता है। कपूर के बिना आरती अधूरी मानी जाती है। भारतीय पूजा पद्धति वैज्ञानिक नजरिये से भी महत्वपूर्ण है। श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि इसमें इस्तेमाल किए जाने वाली हर चीज का वैज्ञानिक महत्व भी है।
घर में कपूर जलाने से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं। कपूर जलाने से नकारात्मकता सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। Camphor का उपयोग बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है। इसलिए धर्मग्रंथों के साथ आयुर्वेद में भी Camphor के बारे में खासतौर से बताया गया है। ज्योतिषीय और वास्तु उपायों में भी Camphor का उपयोग महत्वपूर्ण रूप से किया जाता है।
कपूर जलाने से घर से बाहर हो जाती है दूषित वायु
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि Camphor के बारे में वैज्ञानिक शोधों के आधार पर भी कहा जाता है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव खत्म हो जाते हैं। यह वातावरण को शुद्ध करता है जिससे बीमारी होने खतरा कम हो जाता है। विज्ञान के अनुसार, पूजा या हवन करते समय जब हम Camphor जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

कपूर जलाने से खत्म होती है नकारात्मक ऊर्जा
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि रोज Camphor जलाने से आसपास की हवा साफ होने लगती है। खराब हवा घर से बाहर हो जाती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। सुबह-शाम Camphor जलाने से बाहरी नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आ पाती है। Camphor जलाने से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ सकती है। प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बीमारियों से बचने के लिए कपूर जलाना चाहिए।
Camphor का ये उपाय घर की हर परेशानी को कर देगा छूमंतर
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि Camphor जलाने से बैक्टीरिया, कीटाणु, मच्छर आदि घर में नहीं आ पाते हैं। कपूर को बारीक पीसकर पानी में डालकर पोंछा लगाने से चींटी, कीड़े नहीं आते। वास्तु दोष दूर करने में भी कपूर का अच्छा असर होता है। घर के जिस कमरे में शुद्ध वायु आने-जाने के लिए खिड़की, रोशनदान आदि न हों वहां कांच के बर्तन में Camphor रखने से शुद्ध वायु का संचार होता है।
- Hyderabad : पीएम ने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का किया उद्घाटन
- Hyderabad : सीएम का प्रधानमंत्री मोदी से लंबित तेलंगाना परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह
- Meet : पीएम मोदी ने एपी के सीएम, डीसीएम से की शिष्टाचार भेंट
- PM Modi : प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपए की रेल एवं विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- CM : तमिलनाडु के सीएम बनने पर रेवंत रेड्डी ने जोसेफ सी. विजय को दी बधाई