Khargone : मध्य प्रदेश में शादी की खुशियां मातम में बदली

Read Time:  1 min
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
FONT SIZE
GET APP

नाचते-नाचते अचानक गिरे मामा

मध्य प्रदेश में एक शादी समारोह के दौरान उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की अचानक मौत हो गई। खुशी के माहौल में यह घटना होते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) में दूल्हे की शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान मामा-मामी डांस कर रहे थे। अचानक मामा नाचते-नाचते गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भांजे की शादी समारोह में डांस कर रहे मामा की अचानक मौत हो गई। दूल्हे के मामा को नाचते-नाचते (Heart Attack) हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है।

क्या है मामला?

वीडियो में मामा डांस करते हुए दिख रहे हैं। अचानक वह नाचते-नाचते गिर जाते हैं और उनकी मौके पर मौत हो गई। मामला खरगोन जिले के ओझरा गांव का है। यहां मेहंदी की रस्म के दौरान मामा घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान अचानक मामा गिर गए। परिजन कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उनकी मौत हो गई।

भांजे की शादी में खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। बडवानी जिले के पिपलुद गांव निवासी दूल्हे के मामा घनश्याम यादव अपने भांजे की शादी में पहुंचे थे। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

अन्य पढ़े: Delhi- दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया पुलिस अधिकारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी

रायपुर से भी आज सामने आया था ऐसा ही मामला

छत्तीसगढ़ के रायपुर से भी आज ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक कारोबारी की बैडमिंटन खेलते समय अचानक मौत हो गई थी। खेलने के दौरान जैसे ही वह झुके तो अचानक गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी उम्र 57 साल थी। 

गौरतलब है कि आए दिन इस तरह के मामले सामने आना चिंता की बात है। इंसान की अचानक मौत हो जा रही है और कारण सिर्फ ये निकलकर आता है कि उसे हार्ट अटैक आया है। पहले भी इस तरह के तमाम मामले सामने आ चुके हैं, जब शादी ब्याह में नाचने के दौरान या किसी काम को करने के दौरान लोग अचानक गिरे और फिर कभी नहीं उठे। यानी उनकी मौत हो गई। इस तरह के मामलों की जड़ ढूंढने की जरूरत है, जिससे ये पता लग सके कि लोगों को हार्ट अटैक क्यों आ रहा है और वह क्या वजह है, जिसकी वजह से इंसान का दिल अचानक काम करना बंद कर दे रहा है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।