WB- पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : टीएमसी-भाजपा में कांटे की टक्कर, ओपिनियन पोल में कड़ा मुकाबला

Read Time:  1 min
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल चुनाव
FONT SIZE
GET APP

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान (Voter) में ज्यादा वक्त नहीं है, लेकिन ताजा ओपिनियन पोल के नतीजों ने राज्य की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। सर्वे के अनुसार, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) भले ही फिलहाल बढ़त बनाए हुए है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उसे बेहद कड़ी टक्कर दे रही है और सत्ता की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही है।

टीएमसी आगे, लेकिन बीजेपी की कड़ी चुनौती

आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी को 43.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 39.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ उसके ठीक पीछे है। सीटों के लिहाज से टीएमसी गठबंधन को 159 से 169 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। वहीं, बीजेपी गठबंधन भी 120 से 130 सीटें जीतने की उम्मीद कर रहा है। सर्वे यह भी बताता है कि यदि बीजेपी अपने वोट शेयर में सिर्फ पांच फीसदी का इजाफा कर लेती है, तो वह राज्य में सरकार बना सकती है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ममता आगे

मुख्यमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) अभी भी सबसे लोकप्रिय चेहरा बनी हुई हैं, जिन्हें 44.4 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी 38.3 प्रतिशत समर्थन के साथ उन्हें सीधी चुनौती दे रहे हैं। अन्य नेताओं में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी (3.6 प्रतिशत) और सीपीएम के मोहम्मद सलीम (4.2 प्रतिशत) काफी पीछे हैं, जिससे साफ है कि मुकाबला द्विपक्षीय होने वाला है।

जनता की राय बंटी, मुद्दे बने निर्णायक

वर्तमान सरकार के कामकाज को लेकर जनता की राय बंटी हुई है। जहां 31.1 प्रतिशत लोगों ने कामकाज को बहुत अच्छा बताया, वहीं 26.2 प्रतिशत ने इसे बहुत खराब करार दिया। राज्य में रोजगार की कमी और विकास (36.6 प्रतिशत) सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। इसके बाद कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा (17.6 प्रतिशत) और महंगाई जैसे मुद्दे प्रभावी हैं।

अन्य पढ़े: iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती

ध्रुवीकरण और अन्य समीकरण

सर्वे में एआईएमआईएम की मौजूदगी पर भी गौर किया गया है। 46.5 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मुस्लिम वोटों के बंटवारे का सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है। कुल मिलाकर, यह ओपिनियन पोल संकेत दे रहा है कि 2026 का संग्राम एक-एक वोट के लिए होने वाली कड़ी जंग साबित होगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।