कोलकाता,। झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। रैली समाप्त होने के बाद उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचकर सबको चौंका दिया।
रैली के बाद अचानक रुका काफिला
रैली को संबोधित करने के बाद जब प्रधानमंत्री चॉपर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक स्थानीय झालमुड़ी विक्रेता की दुकान देखकर उन्होंने काफिला रुकवा दिया। उनके रुकते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और “जय श्री राम” व “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे।
दुकानदार भी रह गया हैरान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुकानदार विक्रम साह (Vikram Sah) जो मूल रूप से गया के रहने वाले हैं और पिछले 12 वर्षों से वहां दुकान चला रहे हैं, ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। उन्होंने पारंपरिक अंदाज में मिर्च, मसाला और अचार डालकर झालमुड़ी तैयार की।
झालमुड़ी का लिया स्वाद, की तारीफ
प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी का स्वाद लिया और उसकी तारीफ की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रधानमंत्री के इस अनौपचारिक और सहज अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस सरल और आमजन से जुड़े व्यवहार की खूब चर्चा कर रहे हैं।
Read More :