श्रीनगर। श्रीनगर एयरपोर्ट (Sri Nagar Airport) पर सुरक्षा एजेंसियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान उनके पास से सैटेलाइट फोन मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। एयरपोर्ट सुरक्षा (Airport Sequrity) ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
सुरक्षा जांच में हुआ खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नियमित चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की स्कैनिंग में एक बैग से सैटेलाइट फोन (Satellite Phone) बरामद हुआ। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और तुरंत दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। संबंधित व्यक्ति की पहचान जेफरी स्कॉट के रूप में हुई है, जो अमेरिका के मोंटाना राज्य का निवासी बताया जा रहा है।
गार्मिन कंपनी का डिवाइस बरामद
बरामद सैटेलाइट फोन गार्मिन कंपनी का बताया जा रहा है, जो नेविगेशन और कम्युनिकेशन डिवाइस बनाती है। भारत में बिना अनुमति ऐसे उपकरण रखना प्रतिबंधित है, जिसके चलते अधिकारियों ने कार्रवाई की।
पुलिस कर रही विस्तृत पूछताछ
घटना के बाद दोनों विदेशी नागरिकों से विस्तृत पूछताछ की गई और बाद में उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि सैटेलाइट फोन किस उद्देश्य से साथ लाया गया था और क्या इससे किसी तरह की सुरक्षा चिंता जुड़ी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जब विदेशी पर्यटक अनजाने में सैटेलाइट फोन साथ ले आते हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि भारत में इसके उपयोग के लिए विशेष अनुमति आवश्यक होती है।
अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी
नियमों के तहत होगी कार्रवाई
फिलहाल मामले की जांच जारी है और संबंधित नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं।
Read More :