White Chikankari Kurti Designs: इस गर्मी ट्राई करें ये व्हाइट कलर चिकनकारी कुर्ती

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

लुक में लगेगा ग्लैमर और स्टाइल का तड़का

गर्मियों का मौसम सबसे ज्यादा परेशान करने वाला होता है। इसलिए इस मौसम में पहनने के लिए हम अक्सर सिंपल और लाइट फैब्रिक वाले कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन प्रिंट या कलर के कारण हम इन कपड़ों को दोबारा पहनना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं, जिससे आपका लुक काफी अच्छा लगे। तो आप व्हाइट कलर वाले अनारकली कुर्ते ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ व्हाइट कलर वाले अनारकली कुर्ते के बारे में बताने जा रहे हैं।

चिकनकारी अनारकली कुर्ता

आप इस गर्मी में चिकनकारी अनारकली कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। यह कुर्ती पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। हालांकि इस तरह की कुर्ती में आपको घेर थोड़ा सा कम मिलेगा। लेकिन इस कुर्ती में आपको पूरे में वर्क मिलेगा। इससे यह कुर्ती काफी अच्छी लगेगी। आप इस तरह की कुर्ती को प्लेन पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं आप प्रिंटेड पैंट के साथ भी यह कुर्ती कैरी कर सकती हैं। आप 300-800 रुपए में मार्केट से इस तरह की कुर्ती मिल जाएगी।

अनारकली

अंगरखा स्टाइल अनारकली कुर्ता

अगर आप अपने लुक को क्रिएटिव बनाना चाहती हैं, तो आप अंगरखा स्टाइल अनारकली कुर्ती वियर कर सकती हैं। इसमें आपको लॉन्ग से लेकर शॉर्ट कुर्ती के पैटर्न मिल जाएंगे। आप इसमें कॉन्ट्रास्ट कलर पैटर्न भी ले सकती हैं। इस तरह की कुर्ती के साथ आ व्हाइट बॉटम या फिर जींस स्टाइव कर सकती हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। मार्केट में आपको 400-900 रुपए तक में इस तरह की कुर्ती मिल जाएगी।

लॉन्ग स्ट्रेट व्हाइट चिकनकारी कुर्ती

अगर आप ऑफिस या फिर बाहर घूमने जाने के लिए कैजुअल लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो आपको लॉन्ग स्ट्रेट व्हाइट चिकनकारी कुर्ती स्टाइल करना चाहिए। इस तरह की कुर्ती पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। वहीं आपको इस पूरी कुर्ती में चिकनकारी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। मार्केट में आपको 200-500 रुपए में आसानी से मिल जाएगी।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।