फिर ठंडे दिमाग से बनाया आखिरी प्लान; शिक्षिका वृषाली मर्डर केस
महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक शख्स ने ही शिक्षक पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर हत्यारा रखा। उसने सब कुछ इतनी सफाई से प्लान किया कि उसे जानकर पुलिस भी चौंक गई।
महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक पति ने अपनी ही शिक्षक पत्नी की हत्या कराने के लिए सुनियोजित साजिश रची। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को 3 बार जहर देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार उसकी योजना नाकाम रही। इसके बाद उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर की मदद लेने का फैसला किया।
क्या है पूरा मामला?
जांच के अनुसार आरोपी ने करीब एक लाख रुपये में एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या की सुपारी दी। इस व्यक्ति ने आगे एक ड्राइवर को इस काम के लिए तैयार किया। योजना के तहत महिला की कार को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए जानबूझकर टक्कर मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक टीचर और आरोपी पति का कुछ दिनों से घर में झगडा चल रहा था, इस कारण उसने पुलिस में शिकायत भी दी थी।
कैसे हुआ एक्सीडेंट?
2 मार्च की सुबह जलगांव जामोद तालुका के कवठल गांव के पास एक सफेद रंग की टाटा इंट्रा गाड़ी ने स्कूल जा रही शिक्षिका वृषाली (teacher vrushali) प्रकाश गावंडे की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वृषाली की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुरुआत में यह घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन जलगांव जामोद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा और सच्चाई सामने आ गई।
ऐसे हुआ पुलिस को शक
पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूत्रों की मदद से जांच की। जांच के दौरान शक की सुई सफेद रंग की टाटा इंट्रा (एमएच 28 बीबी 5753) गाड़ी की ओर गई। यह गाड़ी शेगांव निवासी मनीष सूर्यवंशी की होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर मनीष ने इस साजिश की पूरी कहानी कबूल कर ली।
1 लाख की सुपारी देकर कराया एक्सीडेंट
पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे मामले के मुख्य सूत्रधार मृतका वृषाली के पति प्रकाश अनंता गावंडे और उसका साथी पातुर्डा निवासी मंगेश चुलकार हैं। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वृषाली को पहले 3 बार खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार वह प्रयास असफल रहा। आखिरकार उसने हत्या का प्लान बदल दिया और मनीष सूर्यवंशी को 1 लाख रुपये की सुपारी देकर अपनी पत्नी को एक्सीडेंट में मौत के घाट उतरवा दिया।
अन्य पढ़े: Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत
इलाके में भारी आक्रोश
योजना के मुताबिक 2 मार्च की सुबह मनीष ने वृषाली की स्कूटी का पीछा किया और पीछे से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में वाहन चालक मनीष सूर्यवंशी, मध्यस्थ मंगेश चुलकार और पति प्रकाश अनंता गावंडे इन तीनों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मृतका वृषाली गावंडे पिंपलगांव काले स्थित एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। शिक्षित परिवार से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही शिक्षक पत्नी की सुपारी देकर हत्या करवाने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
अन्य पढ़े: