Maharashtra-Pune : आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

Read Time:  1 min
आवारा कुत्तों
आवारा कुत्तों
FONT SIZE
GET APP

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अकेली महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

अचानक हुआ हमला

महिला सड़क पर अकेली जा रही थी, तभी आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन कुत्तों का झुंड लगातार हमला करता रहा।

CCTV में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना पास लगे (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने इस खौफनाक हादसे को सामने ला दिया। वीडियो देखकर लोग दहशत में हैं।

महाराष्ट्र के पुणे जिले (Pune) के चाकण शहर से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां के आंबेठाण चौक इलाके में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक 32 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान शोभा विजय वाघमारे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नांदेड़ जिले के देगलूर की रहने वाली थीं और फिलहाल चाकण इलाके में रह रही थीं।

अन्य पढ़े: Credit card : कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

यह घटना सोमवार, 16 मार्च की रात करीब दो बजे की है। शोभा आंबेठाण चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड से जा रही थीं, तभी अचानक करीब छह आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

15 मिनट के अंदर हुई मौत

फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला ने जमीन से पत्थर उठाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों के हिंसक झुंड के आगे उनकी एक न चली। कुत्तों ने उनके हाथ, पैर, चेहरे और गर्दन पर इतने गहरे घाव किए कि अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण महज 15 मिनट के भीतर उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों को सड़क पर महिला का शव मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई। 

सीसीटीवी जांच से हुआ खुलासा

शव की स्थिति को देखते हुए शुरुआत में हत्या या यौन उत्पीड़न का संदेह जताया जा रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की तो साफ हो गया कि यह मौत आवारा कुत्तों के हमले के कारण हुई है। इस घटना के बाद चाकण और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नागरिकों के बीच भारी डर का माहौल है स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल ठोस कदम उठाने और उचित उपाय करने की मांग की है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।