తెలుగు | Epaper

Jhansi : झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jhansi : झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

तीन दिन पहले दादा की शुगर की दवाइयां खा ली थी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

झांसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ अपनी जन्मदिन के दिन एक युवती की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले उसने अपने दादा की शुगर की दवाइयां खा ली थीं, जिसके बाद हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हादसे का पूरा मामला

  • घटना के पीछे प्राथमिक कारण गलत दवा का सेवन बताया जा रहा है।
  • युवती ने गलती से दादा की शुगर की दवाइयां खा ली
  • तीन दिन तक हालत में सुधार नहीं हुआ
  • परिवार और डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद वह बच नहीं पाई

झांसी में बर्थ-डे के दिन एक युवती की मौत हो गई। उसने 3 दिन पहले अपने दादा की शुगर की दवाइयां खा ली थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया था। गुरुवार को उसका बर्थ-डे था। वह 19 साल की हो गई थी। मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन का है।

एक साल पहले ऑपरेशन हुआ था

मृतका का नाम मुस्कान (Muskan) (19) पुत्री प्रदीप जरया था। वह बबीना के आरा मशीन की रहने वाली थी। मृतका के चाचा सुनील ने बताया कि मुस्कान प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। एक साल पहले उसका कान का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह गुमसुम रहती थी।

ये भी पढ़ें: Hyderabad : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नौकरी मेले का आयोजन

9 मार्च को मुस्कान ने अपने दादा की शुगर की दवाइयां खा ली। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। शाम को हम लोग मुस्कान को (Medical College) मेडिकल कॉलेज लाए। जांच में उसका शुगर लेवल बहुत कम हो गया था। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मुस्कान की मौत हो गई।

घर में मातम छाया

मुस्कान की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मुस्कान दो बहनों में बड़ी थी। गुरुवार को ही उसका बर्थ-डे था और वह 19 साल की हो गई थी। एक छोटा भाई है। पिता लोडिंग गाड़ी चलाते हैं। मुस्कान की मौत के बाद माता–पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870