తెలుగు | Epaper

News Hindi : मामूली विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : मामूली विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

हैदराबाद : एक मामली विवाद में एक महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया और अपने रिश्तेदार को मौत के घाट उतार दिया। सैदाबाद पुलिस (Saidabad Police) ने के. शिवैया की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसकी एक रिश्तेदार महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरूवार शाम सैदाबाद पुलिस ने नेनावत मंगा (Nenavath Manga) को गिरफ्तार किया, जिसने बीते 14 सितंबर की मध्य रात्रि को अपने रिश्तेदार कात्रोत शिवैया (70 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी थी और उनके चांदी के आभूषण चुरा लिए थे।

कात्रोत शिवैया की हत्या करने वाली निकली रिश्तेदार

पुलिस के अनुसार कात्रोत शिवैया, अपनी पत्नी और बेटी के साथ विष्णु नगर, सैदाबाद में रहते थे। उनकी बड़ी बेटी (शिकायतकर्ता) ने 15 सितंबर बजे एक रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसके पिता अपने निर्माणाधीन घर में मृत पाए गए और घर से चांदी के आभूषण गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी । पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मृतक की पत्नी की भतीजी है और उसी इलाके में रहती थी। नया घर बनाने के लिए कात्रोत शिवैया ने वेंकटेश नामक व्यक्ति को ठेका दिया था, लेकिन काम अधूरा रह गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

भवन निमार्ण को लेकर हुआ था विवाद

शिवैया और उसकी छोटी बेटी ने इस नुकसान के लिए बार-बार आरोपी को ज़िम्मेदार ठहराया, और अक्सर झगड़े और पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा किया। आरोपी श्रीमती नेनावत मंगाने अपने पति की मृत्यु के बाद वेंकटेश के साथ अवैध संबंध बना लिए थे और वेंकटेश द्वारा उसके नाम पर खरीदे गए दोपहिया वाहन की ईएमआई का भुगतान न करने के कारण उसे आर्थिक दबाव का भी सामना करना पड़ा। बीते 14 सितंबर को जब शिवैया निर्माणाधीन मकान में नशे की हालत में अकेला सो रहा था, आरोपी ने तकिये से उसका गला घोंट दिया और फिर प्लास्टिक के टाइल-बाइंडिंग धागे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े :

दिल्ली शराब घोटाला के कविता के घर पहुंची CBI, हाईकोर्ट नोटिस

दिल्ली शराब घोटाला के कविता के घर पहुंची CBI, हाईकोर्ट नोटिस

दानम और कडियम के विरुद्ध अयोग्यता याचिकाएँ अध्यक्ष ने खारिज कीं

दानम और कडियम के विरुद्ध अयोग्यता याचिकाएँ अध्यक्ष ने खारिज कीं

उरुग्वे–स्कॉटलैंड मैच का उद्घाटन डीजीपी ने किया

उरुग्वे–स्कॉटलैंड मैच का उद्घाटन डीजीपी ने किया

अवैध ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

फंक्शन हॉल में सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

फंक्शन हॉल में सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

वेलुगुमटला में गरीबों के लिए आदर्श बस्ती बनाई जाएगी- भट्टी विक्रमार्क

वेलुगुमटला में गरीबों के लिए आदर्श बस्ती बनाई जाएगी- भट्टी विक्रमार्क

अध्यक्ष का फैसला लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध – भाजपा अध्यक्ष

अध्यक्ष का फैसला लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध – भाजपा अध्यक्ष

दक्षिण मध्य रेलवे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

दक्षिण मध्य रेलवे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

एयर मार्शल राहुल भसीन ने वायुसेना अकादमी के कमांडेंट का पद संभाला

एयर मार्शल राहुल भसीन ने वायुसेना अकादमी के कमांडेंट का पद संभाला

कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं- नायडू

कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं- नायडू

शिव प्रताप शुक्ल ने तेलंगाना के पाँचवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

शिव प्रताप शुक्ल ने तेलंगाना के पाँचवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

तेलंगाना में गर्मी से राहत, 15 मार्च से बारिश

तेलंगाना में गर्मी से राहत, 15 मार्च से बारिश

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870