తెలుగు | Epaper

Asaduddin Owaisi : ओवैसी का केंद्र पर तीखा हमला

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Asaduddin Owaisi : ओवैसी का केंद्र पर तीखा हमला

‘जब पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, तो पाकिस्तान से क्रिकेट क्यों?’

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के खिलाफ सख्त आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के महज पांच महीने बाद इस मैच को देखना उनका जमीर को गवारा नहीं करता

एशिया कप 2025 का शेड्यूल तीन दिन पहले जारी हुआ, जिसमें 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला तय है। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर खास चर्चा के दौरान ओवैसी ने अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, “जब पाकिस्तान के जहाज हमारे आसमान में नहीं आ सकते, उनकी कश्ती हमारे पानी में नहीं आ सकती, व्यापार बंद है, तो फिर क्रिकेट मैच कैसे खेल सकते हैं? हम कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, फिर भी आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेंगे?” ओवैसी ने जोर देकर कहा, “मेरा जमीर मुझे उस मैच को देखने की इजाजत नहीं देता।”

लोकसभा में गूंजा ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

ओवैसी Owaisi ने लोकसभा में सवाल उठाया कि क्या सरकार में इतनी हिम्मत है कि वह उन 25 मृतकों के परिवारों से कहे कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में बदला ले लिया, अब आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच देखें?
उन्होंने कहा कि यह मुकाबला खेलना उन शहीदों की याद का अपमान है।

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय घोड़ा सवार मारे गए थे। जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया था।

एशिया कप 2025 में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को होगा। दोनों टीमें सुपर फोर में भी भिड़ सकती हैं और अगर दोनों फाइनल तक पहुंचीं, तो तीसरा मुकाबला भी मुमकिन है। लेकिन विपक्ष का कहना है कि आतंकी हमले के बाद इतनी जल्दी क्रिकेट खेलना गलत है।

तेलंगाना के सांसद ओवैसी कौन है?

असदुद्दीन ओवैसी Owaisi (जन्म 13 मई 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 2008 से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तीसरे और वर्तमान अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा में हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच बार संसद सदस्य हैं।

अकबरुद्दीन ओवैस Owaisi पर हमला क्यों हुआ था?

हैदराबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी पर हिंदू देवताओं का अपमान करने वाले घृणास्पद भाषण देने और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप कई बार लगाए गए हैं।

अन्य पढ़ें: Politics : अधिकारियों को चुकानी पड़ेगी गलत कामों का समर्थन करने की कीमत : राव

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870