తెలుగు | Epaper

International : जापान दौरे पर पीएम मोदी, 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात

Anuj Kumar
Anuj Kumar
International : जापान दौरे पर पीएम मोदी, 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात

टोक्यो । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में जापान (Japan) के 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी जानकारी दी।

राज्य-प्रांत साझेदारी पर जोर

जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत-जापान के संबंधों को और मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने राज्यों और प्रांतों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और साझा प्रगति के लिए 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शुरू की गई राज्य-प्रांत साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर फोकस

मुलाकात के दौरान टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, इन्वेस्टमेंट, स्किल, स्टार्ट-अप्स और एसएमई सेक्टर में भारतीय राज्यों और जापानी प्रांतों के बीच बढ़ती साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

सहयोग को बताया मित्रता का स्तंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान दोस्ती में राज्यों और प्रांतों के बीच सहयोग को एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “सुबह टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों के साथ बातचीत की। राज्य और प्रांतों के बीच सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।”

स्टार्टअप और एआई सेक्टर में अपार संभावनाएं

मोदी ने कहा कि ट्रेड, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सेक्टर भविष्य में दोनों देशों के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

भारत-जापान के बीच 13 अहम समझौते

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारत और जापान के बीच कुल 13 महत्वपूर्ण समझौते हुए।
टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट, स्टार्टअप, एसएमई, स्किल डेवलपमेंट (Skill Development) और इनोवेशन जैसे सेक्टर में सहयोग को लेकर समझौते शामिल हैं।

पीएम मोदी ने दौरे को बताया सार्थक

पीएम मोदी ने अपने दौरे को सार्थक बताते हुए लिखा, “एक सार्थक यात्रा के दौरान सकारात्मक परिणाम। आने वाले समय में भारत-जापान मित्रता नई ऊंचाइयों को छुएगी।”

Read More :

मिडिल ईस्ट जंग का असर

मिडिल ईस्ट जंग का असर

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

PAK- पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, स्कूल बंद और महंगाई चरम पर

PAK- पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, स्कूल बंद और महंगाई चरम पर

USA- अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप की चेतावनी– तेल सप्लाई रोकी तो होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप की चेतावनी– तेल सप्लाई रोकी तो होगा बड़ा हमला

PAK- रिपोर्ट में खुलासा-पाकिस्तान के ज्यादातर हथियार चीन से, भारत के लिए चुनौती

PAK- रिपोर्ट में खुलासा-पाकिस्तान के ज्यादातर हथियार चीन से, भारत के लिए चुनौती

दुबई एयरपोर्ट पर असर, टिकट कीमतें आसमान पर

दुबई एयरपोर्ट पर असर, टिकट कीमतें आसमान पर

ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा – ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा – ट्रंप का बड़ा बयान

विदेश में रह रहे ईरानियों को चेतावनी, देशद्रोह पर मौत

विदेश में रह रहे ईरानियों को चेतावनी, देशद्रोह पर मौत

बहरीन रिफाइनरी पर ईरान हमला – युद्ध और तेज

बहरीन रिफाइनरी पर ईरान हमला – युद्ध और तेज

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

ईरान के साथ रूस – पुतिन का बड़ा बयान

ईरान के साथ रूस – पुतिन का बड़ा बयान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870