తెలుగు | Epaper

PC : हॉट डॉग चुनने पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा तो दिया तगड़ा जवाब

digital
digital
PC : हॉट डॉग चुनने पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा तो दिया तगड़ा जवाब

भारतीय स्नैक्स को छोड़ विदेशी स्नैक्स को चुनती नजर आ रही हैं पीसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश के साथ-साथ विदेश में भी एक जाना-माना नाम हैं। वो हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया (social media) पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भारतीय स्नैक्स को छोड़ विदेशी स्नैक्स को चुनती नजर आ रही हैं। एस इंफ्लुएंसर ने प्रिंयका का ये वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रोल किया है। प्रियंका ने उस इंफ्लुएंसर समेत बाकी लोग जो उन्हें इस वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं. उनको जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि देसी बनने का भी सिलेबस होता है

वड़ा पाव छोड़ प्रियंका ने चुना हॉट डॉग

पॉपुलर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर पुष्पक सिद्धू ने प्रियंका चोपड़ा का इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है। इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के सामने कुछ अमेरिकी और भारतीय स्नैक्स के बीच ऑप्शन रखे जा रहे थे। प्रियंका को इनमें से एक चुनना था। प्रियंका के सामने एक ऑप्शन वड़ा पाव और हॉट डॉग्स के बीच रखा जाता है। इसमें प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि हॉट डॉग्स उनकी कमजोरी है। प्रियंका के इस जवाब पर पुष्पक कहते हैं कि क्या आपने अभी कहा कि आपको गर्म कुत्ता पसंद है। पुष्पक वीडियो में प्रियंका को मजाकिया अंदाज में दीदी बुलाते भी नजर आते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

क्या दिया जवाब

प्रियंका ने इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर पोस्ट किया और लिखा- ‘वाह ब्रो! मुझे नहीं पता था कि देसी बनने का सिलेबस होता है। इतना गंभीर नहीं है ये।’ पुष्पक के वीडियो पर बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा-हमारी देसी गर्ल अब देसी नहीं रही। अब वो परदेसी गर्ल हो गई हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- वड़ा पाव से ऊपर हॉट डॉग्स कौन चुनता है। एक ने लिखा प्रियंका व्हाइट बनने की बहुत कोशिश कर रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा की असली बहन कौन थी?

चोपड़ा की असली बहन का नाम मन्नारा चोपड़ा है, जो एक अभिनेत्री हैं और दक्षिण भारतीय तथा हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मन्नारा का असली नाम बर्बी हांडा है और वे प्रियंका की चचेरी बहन हैं। दोनों का पारिवारिक संबंध माता के पक्ष से है।

प्रियंका चोपड़ा को कौन सी बीमारी है?

चोपड़ा बचपन से ही अस्थमा (दमा) की बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें पाँच साल की उम्र से ही अस्थमा है और वे अपने इनहेलर के साथ जीवन जीती हैं। उन्होंने इसे नियंत्रण में रखने के लिए ‘Breath Free’ अभियान में भी भाग लिया था।

प्रियंका चोपड़ा का इतिहास क्या है?

चोपड़ा का इतिहास प्रेरणादायक है: 2000 में मिस वर्ल्ड बने, 2002 में बॉलीवुड में डेब्यू, ‘Fashion’ व ‘Mary Kom’ से‌ सफलता पाई, फिर 2015–18 में ‘Quantico’ से हॉलीवुड की पहली भारतीय प्रमुख बनीं। वे अकादमिक और सामाजिक अभियानों की पहल करने वाली, Pro­duction House Purple Pebble Pictures की संस्थापक एवं UNICEF गुडविल एम्बेसडर भी हैं।

Read Also : Bollywood : कपिल का कैफे चलाने वाले दहशत में, जानिए क्या कहा शर्मा ने

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

बॉयफ्रेंड संग भागी मोनालिसा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

बॉयफ्रेंड संग भागी मोनालिसा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

कम बजट की फिल्म ने मचाया तहलका

कम बजट की फिल्म ने मचाया तहलका

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870