తెలుగు | Epaper

Attack : रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला, आग की लपटों में घिरे कई इलाके

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Attack  : रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला, आग की लपटों में घिरे कई इलाके

यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia) के बीच चल रही जंग को खत्म करने के लिए पिछले हफ्ते से बैठकों का दौर शुरू हो गया था लेकिन इन वार्ताओं में युद्ध रोकने पर कोई सहमति नहीं बन पाई। अब नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। यह हमला कई ड्रोन के ज़रिए किया गया जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में भीषण आग लग गई और अब तक 6 लोग घायल होने की खबर है जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

कीव पर देर रात का हमला और भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर 30 जुलाई की देर रात हमला किया गया। रूस ने इस हमले के लिए एक साथ कई ड्रोन भेजे जिससे कीव में जोरदार धमाके हुए। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कीव के आसपास करीब 10 ऐसी जगहें और थीं जहां रूसी हमले किए गए हैं। इन धमाकों के बाद कई जगहों पर भीषण आग (Massive fire) लग गई जिसमें कई घर, एक स्कूल और बहुत सी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

हमले के दौरान दो बार धमाकों की आवाज़ सुनी गई। पहले धमाके स्थानीय समयानुसार सुबह 3:20 बजे हुए जिसके बाद अटैक का सायरन बंद हो गया। इसके कुछ देर बाद फिर से धमाकों की आवाज़ सुनी गई।

शांति वार्ता की विफलता और ट्रंप की धमकी

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन और रूस के बीच जंग को खत्म करने के लिए पिछले हफ्ते से बैठकों का दौर शुरू हुआ था। हालांकि इन बैठकों में युद्ध रोकने (Stop War) को लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई।आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा बयान देते हुए कहा था कि अगर दोनों देशों के बीच जंग खत्म नहीं होती है तो अगले 10 दिनों के अंदर ही रूस पर नया टैरिफ लगा दिया जाएगा।जंग रोकने के लिए तुर्की के इस्तांबुल में सीजफायर पर सहमति के लिए एक बैठक भी की गई थी। इससे पहले 16 मई और 2 जून को भी दो बार सीजफायर पर बात की जा चुकी है जिसके दौरान युद्ध बंदियों और मारे गए सैनिकों के शवों का आदान-प्रदान भी हुआ था

रूस में कुल कितने देश हैं?

अगर इन्हें संयुक्त रूप से प्रदेश कहें तो रूस के 83 प्रदेश हैं – 46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त ज़िले, 1 स्वायत्त प्रान्त और 2 केन्द्रशासित नगर – मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग।

रूस भारत से कितना बड़ा है?

रूस, क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है, और यह भारत से लगभग 5 गुना बड़ा है। भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है, जबकि रूस का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है. 

Read more : National : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह होंगे अगले उप सेना प्रमुख

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मिडिल ईस्ट जंग का असर

मिडिल ईस्ट जंग का असर

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

ईरान की आर्थिक ‘लाइफलाइन’ और वैश्विक भू-राजनीति का नया केंद्र

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

USA- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्ध लगभग खत्म कुछ भी उकसाया तो होगा देश का अंत

PAK- पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, स्कूल बंद और महंगाई चरम पर

PAK- पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया, स्कूल बंद और महंगाई चरम पर

USA- अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप की चेतावनी– तेल सप्लाई रोकी तो होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, ट्रंप की चेतावनी– तेल सप्लाई रोकी तो होगा बड़ा हमला

PAK- रिपोर्ट में खुलासा-पाकिस्तान के ज्यादातर हथियार चीन से, भारत के लिए चुनौती

PAK- रिपोर्ट में खुलासा-पाकिस्तान के ज्यादातर हथियार चीन से, भारत के लिए चुनौती

दुबई एयरपोर्ट पर असर, टिकट कीमतें आसमान पर

दुबई एयरपोर्ट पर असर, टिकट कीमतें आसमान पर

ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा – ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा – ट्रंप का बड़ा बयान

विदेश में रह रहे ईरानियों को चेतावनी, देशद्रोह पर मौत

विदेश में रह रहे ईरानियों को चेतावनी, देशद्रोह पर मौत

बहरीन रिफाइनरी पर ईरान हमला – युद्ध और तेज

बहरीन रिफाइनरी पर ईरान हमला – युद्ध और तेज

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

ईरान-इजराइल युद्ध, भारतीयों की वापसी पर केंद्र

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870