తెలుగు | Epaper

MP : नाले में मिला ‘सोनम का लैपटॉप’, यही उगलेगा हत्या की सटीक प्लानिंग !

Anuj Kumar
Anuj Kumar
MP : नाले में मिला ‘सोनम का लैपटॉप’, यही उगलेगा हत्या की सटीक प्लानिंग !

बीते दो दिनों से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सोनम रघुवंशी के लैपटॉप की तलाश कर रही थी।

शिलांग में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvansi Murder Case) के एक माह बाद भी पुलिस जांच जारी है। इस केस में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां इंदौर में नाले में सोनम का लैपटॉप (Laptop)मिला है। आज सुबह से ही सोनम के लैपटॉप की सर्चिंग जारी थी। बता दें कि बीते दिन सोनम (Sonam) के गुनाह में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

कैट रोड पर सहकार नगर निवासी राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के साथ शिलांग में हनीमून मनाने गए थे। 23 मई को उनकी हत्या कर आरोपियों ने शव को 200 फीट गहरी खाई में फेंक दिया था। वारदात की जांच लगातार एक माह से जारी है। सोनम समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

लैपटॉप खोलेगा बड़े-बड़े राज

बीत कई दिनों से सोनम के लैपटॉप की तलाश क्राइम ब्रांच की टीम कर रही थी। इंदौर में सुबह से एक नाले में लैपटॉप की तलाश की जा रही थी। यहां आरोपी शिलोम के साथ पुलिस ने इस लैपटॉप को निकाला है। शिलोम ने इस बात की पुष्टि की है ये यही वो लैपटॉप है जिसे उसने नाले में फैंका था।

इस लैपटॉप के मिलने के बाद अब सोनम-राजा केस में कई अहम बाते सामने आ सकती हैं। वहीं टेक्निकल टीमों ने अब तक आरोपियों के बीच हुई कॉल्स और मैसेज का पूरा डाटा तैयार कर लिया है। ये सभी जानकारियां सोनम और अन्य आरोपियों की अगली कोर्ट पेशी में उपयोग की जाएंगी। साथ ही सोनम के करीबी दोस्तों की जानकारी भी जुटाई गई है।

नहीं मिले जवाब

राजा रघुवंशी का परिवार यह सवाल उठा चुका है कि आखिरकार सोनम, राज और उसके साथियों ने राजा की हत्या क्यों की, उनका क्या उद्देश्य था। यह बात अब तक पुलिस जांच में पता नहीं चल पाई।

परिवार ने आरोपियों के नार्को टेस्ट कराने की मांग की है ताकि सच सामने आ सके। इसके लिए वे कोर्ट की शरण लेने की बात कह रहे हैं। हत्याकांड के बाद शिलांग से सोनम व अन्य आरोपी विशाल, आकाश, आनंद फरार हो गए थे। सूत्रों की मानें तो राजा को मारने के लिए राज ने अपने साथियों के साथ पिस्टल भेजी थी।

Read more : National: चंडीगढ़ में हो आप पार्टी का कार्यालय, सीएम ने की राज्यपाल से चर्चा

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870