తెలుగు | Epaper

Sports- बीसीसीआई ने शेयर किया टीम इंडिया की जीत का जश्न वाला वीडियो

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports- बीसीसीआई ने शेयर किया टीम इंडिया की जीत का जश्न वाला वीडियो

कोलकाता। संजू सैमसन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्वकप के तीसरे और अंतिम सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket team) को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जीत के बाद सैमसन ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही घुटने टेककर और हाथ जोड़कर ईश्वर को याद किया। भारतीय टीम (India Team) को 196 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला था, जिसे सैमसन की 97 रनों की शानदार पारी की बदौलत हासिल कर लिया गया। यह पारी उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिनी जा रही है।

196 रन का लक्ष्य, सैमसन बने हीरो

कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए सैमसन (Saimson) ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। लगातार विकेट गिरने के बीच उन्होंने पारी को संभाला और टीम को जीत तक पहुंचाया।

बीसीसीआई ने जारी किया जश्न का वीडियो

भारतीय टीम की जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया। वीडियो में दिखाया गया है कि सैमसन के विजयी शॉट लगाते ही डगआउट में बैठे खिलाड़ी खुशी से उछल पड़ते हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मैदान की ओर दौड़ते नजर आते हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के साथ मैदान में पहुंचकर सैमसन को गले लगाते हैं। इसके बाद अन्य खिलाड़ी भी उनके साथ जीत का जश्न मनाते हैं।वीडियो के अंत में सैमसन ड्रेसिंग रूम में अपनी किट के सामने घुटने टेकते हुए और हाथ जोड़कर ऊपर वाले का आभार व्यक्त करते नजर आते हैं।

अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी

‘एक-एक गेंद पर था फोकस’

मैच के बाद सैमसन ने कहा, “पिछले मैच में हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे, तो बड़ा स्कोर बनाने पर ध्यान था। इस बार मैं शुरुआत से ही बड़ा स्कोर बनाना चाहता था, लेकिन विकेट गिरते रहे। मुझे लगा कि साझेदारी बनाना जरूरी है, इसलिए टिककर खेलने पर ध्यान दिया। मैं एक समय में सिर्फ एक गेंद पर फोकस कर रहा था। मुझे नहीं लगा था कि मैं कुछ खास कर पाऊंगा, लेकिन यह मेरी सबसे अच्छी पारियों में से एक रही।”

भारतीय टीम की इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की राह मजबूत हो गई है और टीम का मनोबल भी ऊंचा नजर आ रहा है।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870