Semi final T20 : विश्व कप प्रतियोगिता का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के प्रसिद्ध Wankhede Stadium मैदान में खेला जाएगा। मौजूदा विजेता भारत की टीम दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगी।
दोनों टीमें लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि पिछले दो टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही अंत में चैंपियन बनी थी।
साल 2022 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया था।
अन्य पढ़े: Iran Attack : ईरान के 500 साल पुराने महल पर इजराइल का हमला
इसके बाद 2024 विश्व कप में भारत ने शानदार वापसी (Semi final T20) करते हुए इंग्लैंड को हराया। उस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को कम स्कोर पर रोक दिया। भारत ने बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया और अंत में खिताब भी जीता।
अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला एक-एक की बराबरी पर है। ऐसे में इस बार के सेमीफाइनल में कौन जीतकर फाइनल में पहुंचेगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :