తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : 2026 तक जारी रहेगा धोनी का आईपीएल सफर – काशी विश्वनाथ

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : 2026 तक जारी रहेगा धोनी का आईपीएल सफर – काशी विश्वनाथ

चेन्नई । चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) IPL 2026 सीजन में भी खेलते नजर आ सकते हैं। उनके इस बयान के बाद धोनी के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

धोनी अभी संन्यास नहीं ले रहे” – सीईओ का जवाब

हाल ही में एक यूट्यूब शो में जब फैंस ने धोनी के भविष्य पर सवाल पूछा, तो काशी विश्वनाथ ने कहा,
“धोनी अभी (IPL) से संन्यास नहीं ले रहे।” और जब उनसे पूछा गया कि धोनी आखिर संन्यास कब लेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मैं उनसे पूछकर बताता हूं।”

पिछला सीजन CSK और धोनी के लिए रहा निराशाजनक

पिछले IPL सीजन में CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था:

  • टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी।
  • फ्रेंचाइज़ी पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही।
  • कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एक बार फिर धोनी ने कप्तानी संभाली, फिर भी टीम लय में नहीं लौट सकी।

हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे” – काशी विश्वनाथ

विश्वनाथ ने आगे कहा, हम जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। ट्रॉफी मिले या नहीं ये तय नहीं, पर तैयारी पूरी है। इस बार हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।”

धोनी की कप्तानी में CSK का स्वर्णिम इतिहास

धोनी CSK को अब तक 5 IPL खिताब दिला चुके हैं और लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक बने हुए हैं। उनका अनुभव और शांत स्वभाव अब भी टीम की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

Read More :

गंभीर की रणनीति हिट- शोएब अख्तर की तारीफ

गंभीर की रणनीति हिट- शोएब अख्तर की तारीफ

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

टीम इंडिया का स्वर्णिम युग

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

बुमराह देश की संपत्ति, जीत के बाद सूर्या का बयान

गंभीर

गंभीर

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

दुख में भी देश के लिए खेले ईशान किशन

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T 20 World Cup- संजू सैमसन की पारी ने रच दिया इतिहास

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T20 World cup- टी20 विश्व कप जीत पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की विश्व विजेता जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

T 20 World Cup- भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

पृथ्वी शॉ की सगाई, कौन हैं आकृति अग्रवाल?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870