Latest Hindi News : बिहार विधानसभा चुनाव में सुबह 11 बजे तक 27.65% हुआ मतदान

Read Time:  1 min
बिहार
बिहार
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक पूरे बिहार में 27.65% वोटिंग दर्ज की गई। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर मतदान हो रहा है। बेगूसराय में सबसे अधिक और पटना में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है।

इस चरण में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव (Tejpratap Yadav) अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद होने लगा है।

मुजफ्फरपुर: विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्रवोट प्रतिशत
औराई28.83%
बरूराज31.26%
बोचहां31.17%
गायघाट26.63%
कांटी29.28%
कुढ़नी29.33%
मीनापुर32.46%
मुजफ्फरपुर26.50%
पारू32.81%
साहेबगंज29.30%
सकरा29.33%
ओवरऑल29.66%

दरभंगा में मतदान: 10 विधानसभा सीटों पर 26.07% वोटिंग

विधानसभा क्षेत्रवोट प्रतिशत
कुशेश्वरस्थान25.65%
गौड़ाबौराम24.07%
बेनीपुर25.06%
अलीनगर24.96%
दरभंगा ग्रामीण26.47%
दरभंगा23.90%
हायाघाट25.39%
बहादुरपुर27.06%
केवटी28.55%
जाले29.15%
कुल औसत26.07%

खेसारी लाल यादव पहुंचे मतदान करने

सारण जिले के एकमा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय बूथ पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने मतदान किया। खास बात यह है कि वह सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।