తెలుగు | Epaper

IND-W vs ENG-W: जीती हुई बाजी हार गई इंग्लैंड, दीप्ति शर्मा बनी जीत की हीरो

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
IND-W vs ENG-W: जीती हुई बाजी हार गई इंग्लैंड, दीप्ति शर्मा बनी जीत की हीरो

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने अपने बल्लेबाजी कौशल और धैर्य का शानदार परिचय देते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ने यहां इंग्लैंड (England) के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की

दीप्ति ने 64 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के

दीप्ति Deepti Sharma ने 64 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन बनाए जिससे भारत ने 259 रन का लक्ष्य 10 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर दिया। इस तरह से भारत ने वनडे विश्व कप के लिए अपनी तैयारी की अच्छी शुरुआत भी की।

अपनी पारी के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स (54 गेंदों पर 48 रन) के साथ 14.2 ओवर में पांचवें विकेट के लिए 90 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अंतिम ओवरों में ऑलराउंडर अमनजोत कौर (14 गेंदों पर 20 रन) ने भी अहम योगदान दिया।

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (36), उप कप्तान स्मृति मंधाना (28), हरलीन देओल (27) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाई जिससे भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 124 रन हो गया था। इसके बाद दीप्ति और रोड्रिग्स ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत दीप्ति के प्रदर्शन से काफी खुश थीं और उन्होंने रोड्रिग्स की भी तारीफ की जो दो रन से अर्धशतक से चूक गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिस तरह की गेंदबाज़ी की, उससे मैं खुश हूं। हमने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की, उससे भी बहुत खुश हूं, खासकर दीप्ति से। उसकी पारी अहम थी। हमें लगा कि हमने 20-30 रन ज़्यादा दे दिए। यह बल्लेबाज़ी के लिए अच्छा विकेट था। हम फ़ील्डिंग पर काम कर रहे हैं, हमने आज दो मौके गंवाए। हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे। जेमी और दीप्ति ने जिस तरह से धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी की उसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है।’’

भारत की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दो विकेट झटककर प्रभावित किया

इससे पहले भारत की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दो विकेट झटककर प्रभावित किया लेकिन सोफिया डंकले की 92 गेंद में नाबाद 83 रन की पारी की मदद से इंग्लैंड ने छह विकेट पर 258 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

गौड़ (नौ ओवर में 55 रन देकर दो विकेट) और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा (10 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट) ने दो दो विकेट झटके।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उसने 97 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन एलिस डेविडसन रिचर्ड्स ने 73 गेंद में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और डंकले के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 106 रन की भागीदारी निभाई। डंकले ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए।

हरमनप्रीत कौर ने किया भारतीय महिलाओं का नेतृत्व

हरमनप्रीत उस भारतीय टीम की कप्तान भी थीं जिसने बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रजत पदक जीता और 2020 में आईसीसी महिला T20 विश्व कप में उपविजेता रही। भारतीय बल्लेबाजी स्टार स्मृति मंधाना टीम की वर्तमान उप-कप्तान हैं।

महिला क्रिकेट टीम के नाम हिंदी में क्या हैं?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम (अंग्रेज़ी: India women’s national cricket team) जो विमन इन ब्लू के नाम से भी जानी जाती है।

अन्य पढ़ें: Maharaja Trophy : पिता रहे टीम इंडिया के महान क्रिकेटर

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

भारतीय खेलों में नया सवेरा

भारतीय खेलों में नया सवेरा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

Sports- भारतीय टीम की सफलता में अक्षर पटेल की अहम भूमिका

Sports- भारतीय टीम की सफलता में अक्षर पटेल की अहम भूमिका

IPL 2026- आईपीएल में आरसीबी अब और आक्रामक खेल दिखाएगी- इरफान पठान

IPL 2026- आईपीएल में आरसीबी अब और आक्रामक खेल दिखाएगी- इरफान पठान

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

केकेआर में जिम्बाब्वे पेसर मुजारबानी शामिल

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870