Sports- फहीम अशरफ के नाम T20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

Read Time:  1 min
फहीम अशरफ
फहीम अशरफ
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट (Turnament) की विजयी शुरुआत की। यह जीत पाकिस्तान के लिए आसान नहीं रही और आखिरी ओवर तक मैच रोमांच से भरपूर बना रहा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए फंसी पाकिस्तान की पारी

148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने शुरुआत अच्छी की। दस ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 90 रन था, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ता चला गया। 16.1 ओवर में पाकिस्तान सात विकेट पर 114 रन पर सिमट गया और जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी।

संकट में फहीम अशरफ की धमाकेदार एंट्री

मैच के इस निर्णायक मोड़ पर फहीम अशरफ (Fahim Asharff) ने मोर्चा संभाला और 11 गेंदों पर नाबाद 29 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। 19वें ओवर में लोगान वान बीक की गेंदों पर उन्होंने तीन छक्के और एक चौका जड़ते हुए 24 रन बटोरे। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया गया चौका पाकिस्तान को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला गया।

जीवनदान बना नीदरलैंड के लिए भारी

फहीम अशरफ को 19वें ओवर में बड़ा जीवनदान मिला, जब ओडाउड ने उनका कैच छोड़ दिया। उस समय फहीम केवल सात रन पर थे। यह चूक नीदरलैंड के लिए बेहद महंगी साबित हुई और मैच हाथ से निकल गया।

फहीम बने T20 विश्व कप 2026 के पहले प्लेयर ऑफ द मैच

अपनी मैच जिताऊ पारी के दम पर फहीम अशरफ को टी20 विश्व कप 2026 का पहला प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दबाव में शानदार संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया।

अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन

पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 31 गेंदों पर 47 रन की अहम पारी खेली, जबकि सईम अयूब ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले में खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए।

अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका

नीदरलैंड की गेंदबाजी और टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत

नीदरलैंड की ओर से पॉल वान मीकेरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फरहान और उस्मान खान को एक ही ओवर में आउट किया। इसके बाद बाबर का विकेट भी गिरा, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गईं। हालांकि फहीम अशरफ ने अंत में बाजी पलट दी। इस मुकाबले ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत को बेहद रोमांचक बना दिया और फहीम अशरफ को टूर्नामेंट का पहला सितारा बना दिया।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।