తెలుగు | Epaper

Sports- गावस्कर से धोनी तक, हर दिग्गज को मिलती है बीसीसीआई पेंशन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Sports- गावस्कर से धोनी तक, हर दिग्गज को मिलती है बीसीसीआई पेंशन

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) संन्यास के बाद भी खिलाड़ियों को पेंशन देती है ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध करायी जा सके। ये पेंशन गावस्कर (Sunil Gawskar) से लेकर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) महेन्द्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को भी मिलती है। धोनी सहित कई क्रिकेटरों को संन्यास के बाद भी विज्ञापनों और अन्य साधनों से करोड़ों की आय होती है।

पेंशन की रकम कितनी और कैसे तय होती है

पेंशन के तौर पर हर माह 70 हजार रुपये मिलते हैं। पेंशन की रकम खिलाड़ी ने अपने करियर में कितने मैच खेले हैं, उससे तय होती है। धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर्स की शीर्ष सूची

धोनी पेंशन के लिए बनी पूर्व टेस्ट क्रिकेटर्स की शीर्ष सूची में आते हैं। इस वर्ग की पेंशन को 50 हजार से बढ़ाकर 70 हजार कर दिया गया है। धोनी के अलावा महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को भी 70 हजार रुपये पेंशन मिलती है।

अन्य खिलाड़ियों की पेंशन

युवराज सिंह को 60 हजार रुपये पेंशन मिलती है, जबकि विनोद कांबली को 30 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है।

संन्यास के बाद कमाई के अन्य स्रोत

धोनी की संन्यास के बाद भी करोड़ों की कमाई है। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर कई अन्य साधनों से पैसे कमाते हैं। इसके अलावा उनके कई कारोबार भी हैं। वहीं कांबली सहित कई क्रिकेटर आर्थिक तंगी में हैं, जिनके लिए केवल पेंशन ही जीवन यापन का जरिया है

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870