Jasprit Bumrah : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब अपने अगले लक्ष्य की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करना चाहते हैं।
वनडे पर ज्यादा ध्यान
आने वाले लगभग 18 महीनों तक बुमराह टी20 मुकाबलों से दूरी बनाकर 50 ओवर के फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान देंगे। इसी वजह से कुछ द्विपक्षीय टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से भी वह दूर रह सकते हैं।
ओलंपिक खेलने की इच्छा
बुमराह की नजर 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक पर भी है। हालांकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे।
अन्य पढ़े: सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल
बीसीसीआई की खास रणनीति
बीसीसीआई बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर विशेष (Jasprit Bumrah) ध्यान दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में चोटों के कारण बुमराह को कई मैचों से दूर रहना पड़ा था।
2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से बुमराह 21 टेस्ट और 21 टी20 समेत कुल 42 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। टीम इंडिया की सफलता में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए बोर्ड उनके फिटनेस मैनेजमेंट पर खास रणनीति बना रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :