IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने बदला अपना रंग-रूप, IPL के लिए नई जर्सी लॉन्च

Read Time:  1 min
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस मौके पर टीम के कप्तान रियान पराग, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और स्पिनर रवि बिश्नोई मौजूद रहे। नई जर्सी के साथ टीम नए जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

नया लुक, वही ‘हल्ला बोल’ अंदाज

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर जर्सी लॉन्च (Jersy Launch) की घोषणा करते हुए लिखा, “नया लुक, वही हल्ला बोल।” इस नई जर्सी में नीले और गुलाबी रंग का आकर्षक मिश्रण देखने को मिल रहा है, जो टीम की पहचान को और मजबूत करता है।

नए कप्तान के साथ नई शुरुआत

28 मार्च से शुरू हो रहे इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) नए कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में उतरेगी। टीम का लक्ष्य इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करना है।

पहले मुकाबले की तैयारी

राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

गुवाहाटी में घरेलू मुकाबले

टीम अपने शुरुआती तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी। 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला होगा।

अन्य पढ़े: Delhi- एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, एक अमेरिकी भी हिरासत में

बेहतर शुरुआत पर नजर

राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती चार में से तीन मैच घरेलू मैदान पर हैं, ऐसे में टीम सीजन की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। पिछले सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह 9वें स्थान पर रही थी, इसलिए इस बार वापसी की उम्मीद की जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।