తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Rohit-पहले वनडे में इतिहास रचने उतरेगी रोहित-विराट की जोड़ी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Rohit-पहले वनडे में इतिहास रचने उतरेगी रोहित-विराट की जोड़ी

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kholi) और रोहित शर्मा (Rohit sharma) अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में खेलते नजर आएंगे। प्रशंसकों को लंबे समय बाद दोनों दिग्गजों को साथ बल्लेबाजी करते देखने का मौका मिलेगा। इस सीरीज के पहले ही वनडे में यह जोड़ी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही है।

मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी बनेगी रोहित–विराट

30 नवंबर को पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही रोहित–विराट की जोड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी बन जाएगी। इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 391 अंतरराष्ट्रीय मैच साथ में खेले हैं, जो संयुक्त रूप से एक रिकॉर्ड है।अब तक यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर–राहुल द्रविड़ की जोड़ी के नाम था, जिन्होंने इतने ही मैच साथ खेले थे। जैसे ही रोहित और विराट मैदान पर उतरेंगे, वे इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।

अन्य बड़ी भारतीय जोड़ियां

भारतीय क्रिकेट इतिहास में बड़ी जोड़ियों के संयुक्त मैच:

  • सचिन तेंदुलकर – सौरव गांगुली : 341 मैच
  • सचिन तेंदुलकर – मोहम्मद अजहरुद्दीन : 292 मैच
  • विराट कोहली – महेंद्र सिंह धोनी : 285 मैच

रोहित–विराट अब इन सभी से ऊपर जाकर भारत की नंबर-1 जोड़ी बन जाएंगी।

सीरीज का शेड्यूल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है—

  • पहला वनडे: 30 नवंबर – रांची
  • दूसरा वनडे: 3 दिसंबर – रायपुर
  • तीसरा वनडे: 6 दिसंबर – विशाखापट्टनम

इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी के.एल. राहुल करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की अकड़न के कारण बाहर हैं।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870