తెలుగు | Epaper

IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

Anuj Kumar
Anuj Kumar
IPL- सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें सैमसन – सुरेश रैना

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बल्लेबाजी क्रम को लेकर अहम सुझाव दिया है। रैना का मानना है कि टीम में शामिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाना चाहिए। उनके अनुसार ऐसा करने से टीम का बल्लेबाजी क्रम अधिक संतुलित हो सकता है। सैमसन इस सीजन में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे और अधिकतर मौकों पर सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पारी की शुरुआत करते थे।

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की जरूरत नहीं

रैना का मानना है कि सैमसन (Saimson) के आने के बावजूद सीएसके को अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार टीम को रुतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे को ही पारी की शुरुआत के लिए मैदान में उतारना चाहिए। रैना ने कहा कि अगर सैमसन तीसरे नंबर पर उतरते हैं तो वह मध्यक्रम को मजबूती देने के साथ-साथ जरूरत के समय पारी को संभाल भी सकते हैं।

रैना ने बताया कैसा हो सकता है बल्लेबाजी क्रम

पूर्व ऑलराउंडर रैना ने संभावित बल्लेबाजी क्रम का जिक्र करते हुए कहा कि ओपनिंग के बाद सैमसन तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस नंबर चार पर और शिवम दुबे पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं और टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन दिलाने की भूमिका निभा सकते हैं। रैना के अनुसार धोनी संभवत: पारी के अंतिम दो या तीन ओवरों में ही बल्लेबाजी करने आएंगे।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सैमसन को मिले

रैना ने यह भी कहा कि टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संजू सैमसन को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैमसन एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं और बड़े टूर्नामेंटों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। रैना ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी सीएसके के लिए लंबे समय तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं और टीम को इसी स्थान पर एक भरोसेमंद बल्लेबाज की जरूरत होती है।

अन्य पढ़े: National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

ट्रेड के जरिये सीएसके में शामिल हुए सैमसन

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिये संजू सैमसन को टीम में शामिल किया था। इसके बदले में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान की टीम में भेजा गया। सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है। उन्होंने अब तक 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में सीएसके को उम्मीद है कि इस सीजन में सैमसन अपने अनुभव और प्रदर्शन से टीम को मजबूत बनाएंगे।

Read More :

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- ऋषभ पंत और बदोनी पर टिकी लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

IPL 2026- आईपीएल के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान, बीसीसीआई ने जारी की सूची

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

Sports- कुलदीप को बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, भेंट में मिली पटकी और बालाजी की तस्वीर

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

वर्ल्ड कप जीत के बाद ईश्वर की शरण में टीम इंडिया

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का स्वर्णिम दौर

भारतीय खेलों में नया सवेरा

भारतीय खेलों में नया सवेरा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

इंडियन वेल्स फाइनल में आर्यना सबालेंका का दबदबा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिलाओं का जलवा

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

वर्ल्ड चैंपियन अभिषेक शर्मा पहुंचे माता के दरबार

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

Sports- रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर न बनाए मुम्बई इंडियंस- आकाश चोपड़ा

Sports- भारतीय टीम की सफलता में अक्षर पटेल की अहम भूमिका

Sports- भारतीय टीम की सफलता में अक्षर पटेल की अहम भूमिका

IPL 2026- आईपीएल में आरसीबी अब और आक्रामक खेल दिखाएगी- इरफान पठान

IPL 2026- आईपीएल में आरसीबी अब और आक्रामक खेल दिखाएगी- इरफान पठान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870