తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Sports-रोहित और विराट के साथ इस सप्ताह शुरू होगी विजय हजारे ट्रॉफी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Sports-रोहित और विराट के साथ इस सप्ताह शुरू होगी विजय हजारे ट्रॉफी

मुम्बई । रोहित शर्मा और विराट कोहली इसी माह विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में खेलते नजर आएंगे। अनुभवी बल्लेबाज रोहित (Batsman Rohit) और विराट ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब इनका लक्ष्य विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करना है।

मैच की तिथियां और टीम

बीसीसीआई के निर्देश के अनुसार 24 दिसंबर को रोहित मुंबई की तरफ से और 25 दिसंबर से विराट दिल्ली की तरफ से खेलेंगे।

भविष्य के लिए तैयारी

भारतीय टीम को अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज (One Day Series) खेलनी है। रोहित और विराट इस सीरीज में भी बेहतर प्रदर्शन कर 2027 के एकदिवसीय विश्वकप की दौड़ में बने रहना चाहेंगे।

बीसीसीआई का नियम और अभ्यास की जरूरत

आईपीएल से संन्यास लेने के बाद दोनों केवल एकदिवसीय क्रिकेट में खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं चल रहा हो तो खिलाड़ियों को घरेलू मैच में खेलना होगा। केवल चोटिल खिलाड़ियों को छूट दी गई है। चूंकि एकदिवसीय मैच कम होते हैं, इसलिए रोहित और विराट को अभ्यास के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी हो गया है। यह उनके लिए एक दशक बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी का अवसर भी है ।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870