Inspection: स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

Read Time:  1 min
स्वास्थ्य केंद्र
स्वास्थ्य केंद्र
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। रंगारेड्डी (Rangareddy) जिला कलेक्टर सी. नारायण रेड्डी (C. Narayan Reddy) ने शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल के आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए, साफ-सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। मरीजों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।

अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा कर्मचारियों की संख्या के बारे में पूछताछ की

जिला कलेक्टर अस्पताल में मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा कर्मचारियों की संख्या आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पूरा स्टाफ ड्यूटी पर था या नहीं, इसकी जांच की गई।

चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली

जिला कलेक्टर ने सीएचसी के माध्यम से प्रदान की जा रही गई चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए चिकित्सा अधिकारी से पूछा। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमारियों पर नियंत्रण के लिए सावधानियां बरती जानी चाहिए। प्रतिदिन कितने बाह्य रोगी और कितने अंतः रोगी अस्पताल में आते हैं? डॉक्टर से पूछताछ की गई। अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा किया गया। मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में पूछा गया।

अस्पताल में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने का आदेश

चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रखने को कहा गया है। आदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल परिसर में बारिश का पानी जमा नहीं होना चाहिए। लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाने चाहिए। इस मौके पर सीएचसी चिकित्सा अधिकारी दुर्गालता आदि उपस्थित रही।

रंगा रेड्डी ज़िले के आईएएस अधिकारी कौन हैं?

वर्तमान में Sri C. Narayana Reddy, IAS रंगा रेड्डी जिले के Collector & District Magistrate हैं। 

तेलंगाना में डॉ. शरत आईएएस कौन हैं?

Dr. A. Sharath, IAS (2005 बैच, Telangana cadre) हैं।

उन्होंने पहले Collector & District Magistrate के रूप में Kamareddy, Jagitial, और Sangareddy जिलों में सेवा की। उदाहरण के रूप में, जून 2022 में उन्हें Sangareddy Collector के रूप में तैनात किया गया था।
Read also: New Delhi: पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर बीआरएस और भाजपा का दोहरा मापदंड -कोंडा सुरेखा

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।