रोसुवास एफ 10 टैबलेट रोसुवास्टेटिन और फेनोफाइब्रेट का संयोजन
हैदराबाद। तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन (DCA) ने नकली दवाओं, विशेष रूप से ‘रोसुवास एफ 20’ और ‘रोसुवास एफ 10’ टैबलेट – जो रोसुवास्टेटिन और फेनोफाइब्रेट का संयोजन है – के वितरण में शामिल होने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है, जिनके बारे में झूठा दावा किया गया था कि वे सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा निर्मित हैं।
अदालत के समक्ष किया गया पेश
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गंगा फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रवीण कुमार कनोडिया और सुल्तान बाजार स्थित श्री नंदिनी फार्मा के मिथिन्ति श्रीनिवास के रूप में हुई है। डीसीए के महानिदेशक शाहनवाज कासिम के अनुसार, उन्हें नामपल्ली में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें चंचलगुडा जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दोनों वितरकों के परिसरों पर छापा
खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए, DCA अधिकारियों ने दोनों वितरकों के परिसरों पर छापा मारा, जहाँ से भारी मात्रा में नकली गोलियाँ बरामद हुईं। इन दवाओं का इस्तेमाल आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने और हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए किया जाता है। डीसीए के महानिदेशक शाहनवाज कासिम के अनुसार, उन्हें नामपल्ली में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें चंचलगुडा जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बैच वास्तव में नकली थे
डीसीए की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘संदिग्ध बैचों के लिए मूल निर्माता, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड से एक तुलनात्मक विवरण प्राप्त किया गया था, जिसने पुष्टि की कि जब्त किए गए बैच वास्तव में नकली थे।’ डीसीए ने जनता से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध या फर्जी दवा गतिविधि की सूचना अपने टोल-फ्री नंबर: 1800-599-6969 (कार्य दिवसों में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे के बीच उपलब्ध) पर देने का आग्रह किया है।
- Wrestling: कुश्ती विवाद: महावीर फोगाट ने महासंघ को भंग करने की मांग की
- Gujarat Titans: IPL 2026: गुजरात टाइटंस की जीत की हैट्रिक
- IPL: IPL 2026: गुजरात की पंजाब पर रोमांचक जीत
- Spirit: स्पिरिट एयरलाइंस का अंत: 34 साल पुराने सफर पर लगा ‘फ्यूल संकट’ का ब्रेक
- Gold: सोना और चांदी के भाव: 2026 में निवेश और कीमतों का उतार-चढ़ाव