BJP MLA राजा सिंह को विस्फोटकों से मारने की धमकी, अभद्र भाषा का किया प्रयोग
हैदराबाद। गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने मंगलहाट पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें अज्ञात व्यक्तियों से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। सिंह के अनुसार, बुधवार को शाम 4.11 बजे से 4.17 बजे के बीच उन्हें कम से कम नौ फोन कॉल आए, जिनमें अज्ञात कॉल करने वालों ने उन्हें विस्फोटकों से मारने की धमकी दी तथा उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
पहले की गई शिकायतों पर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
विधायक ने पुलिस से मामले की गहन जांच करने और धमकी के मद्देनजर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया। उन्होंने दावा किया कि पहले की गई शिकायतों पर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। मंगलहाट पुलिस जांच कर रही है।

टी राजा सिंह के चर्चित बयान
टी राजा सिंह ने 2017 में पद्मावती फिल्म विवाद पर कहा था कि जिस थियेटर में इस फिल्म को दिखाया जाएगा, हम उसे जला देंगे। इसी साल उन्होंने एक कार्यक्रम में ओल्ड हैदराबाद मिनी पाकिस्तान बताया था और कहा था कि अगर यहां के घरों की जांच की जाए तो हर घर में बम मिलेंगे। इतना ही नहीं इसी साल उन्होंने राम मंदिर के जान लेने और जान देने का संकल्प लिया था। इस पर विवाद हुआ था। 2018 में जब देशभर में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर विवाद हो रहा था तब टी राजा सिंह ने कहा था कि अगर वे भारत देश नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए। इसी साल उन्होंने कहा था कि आरएसएस से जुड़े बिन आप सच्चे हिंदू नहीं बन सकते हो। इस बयान पर भी वे सुर्खियों में रहे थे।
- Tamil Nadu- विजय सरकार का बड़ा ऐलान, 200 यूनिट फ्री बिजली समेत महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस
- Tamil Nadu- विजय ने ली तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई कैबिनेट में 9 मंत्री शामिल
- Vijay CM : कुछ ही घंटों में मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़
- Bandi Sanjay : मोदी की सभा से बंडी संजय बाहर, तेलंगाना राजनीति में हलचल
- London councillor : ग्यारह उम्मीदवारों को हराकर जीती तेलुगु युवती