Crime : ड्रोन निगरानी से एमएमटीएस में मोबाइल चोरी की कोशिश नाकाम

Read Time:  1 min
मोबाइल चोरी
मोबाइल चोरी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), हैदराबाद मंडल (Hyderabad Division) ने अपनी “पिंक पेट्रोल” पहल के तहत चलाए गए विशेष अभियान में एमएमटीएस सेक्शन में मोबाइल चोरी की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है। मलकपेट रेलवे स्टेशन पर चलाए गए इस अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम ने खुफिया सूचना (Intelligence Information) के आधार पर ड्रोन हवाई निगरानी और ग्राउंड-लेवल डिकॉय ऑपरेशन का समन्वित उपयोग किया। संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के आसपास लगातार घूमता हुआ और मोबाइल चोरी के प्रयास करता हुआ पाया गया। महिला आरपीएफ कर्मियों की “शक्ति टीम” ने सबसे पहले उसकी गतिविधियों को नोटिस किया और तुरंत ड्रोन सर्विलांस यूनिट को अलर्ट किया। इसके बाद रियल-टाइम हवाई निगरानी में आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई। टीम ने उसे स्टेशन परिसर से भागने से पहले ही पकड़ लिया।

64,480 मूल्य के पांच संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन किए गए बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लगभग 64,480 मूल्य के पांच संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें रियलमी, ओप्पो, पोको, शाओमी और वनप्लस कंपनियों के फोन शामिल हैं। सभी मोबाइल बिना सिम कार्ड के थे। आरोपी और बरामद सामान को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी/काचीगुड़ा को सौंप दिया गया। यह कार्रवाई आरपीएफ हैदराबाद मंडल की 16 अप्रैल 2026 को शुरू की गई “पिंक पेट्रोल” पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एमएमटीएस में महिला यात्रियों की सुरक्षा को तकनीक आधारित निगरानी और त्वरित कार्रवाई के जरिए मजबूत करना है। इस पहल में ड्रोन निगरानी, सर्व-महिला “शक्ति टीम” और “शक्ति साथी” व्हाट्सएप अलर्ट सिस्टम को शामिल किया गया है।

किसी भी घटना की जानकारी तुरंत आरपीएफ तक पहुंचा सकती हैं महिला यात्री

इसके माध्यम से महिला यात्री किसी भी घटना की जानकारी तुरंत आरपीएफ तक पहुंचा सकती हैं। आरपीएफ हैदराबाद मंडल की वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त देबाश्मिता सी. बनर्जी ने कहा कि “पिंक पेट्रोल” आधुनिक तकनीक और सक्रिय पुलिसिंग के माध्यम से महिला यात्रियों को सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं इस अभियान को रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन और विजन से जोड़ा गया है, जिसके तहत ड्रोन और उन्नत निगरानी तकनीक को रेलवे सुरक्षा में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। आरपीएफ ने यात्रियों से किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने की अपील की है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।