BRS: बीआरएस का हार्वर्ड से सीएम का सर्टिफिकेट रद्द करने की अपील

Read Time:  1 min
बीआरएस
बीआरएस
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। बीआरएस महासचिव (General Secretary) आर.एस. प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने विश्वविख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक कार्यकारी नेतृत्व कार्यक्रम में दिए गए प्रमाणपत्र को रद्द करने का अनुरोध किया। प्रवीण कुमार ने प्रेस बयान में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पर कई आपराधिक मामले लंबित हैं और उन्होंने कैश-फॉर-वोट घोटाला सहित पिछले कानूनी विवादों का उल्लेख किया।

विश्वविद्यालय की जाँच प्रक्रियाओं पर सवाल उठाया

उनका कहना था कि इस प्रकार का सम्मान नैतिक नेतृत्व के मूल्यों को कमजोर करता है और हार्वर्ड से आग्रह किया कि वह कार्यकारी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करे। हार्वर्ड प्रबंधन को भेजे गए ईमेल में प्रवीण कुमार ने विश्वविद्यालय की जाँच प्रक्रियाओं पर सवाल उठाया और दावा किया कि विवादास्पद राजनीतिक व्यक्तियों को प्रमाणपत्र देना संस्थागत विश्वसनीयता को नुकसान पहुँचा सकता है।

ऐसे नेता 21वीं सदी के लिए अनुपयुक्त

उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी देश के किसी भी मुख्यमंत्री की तुलना में सबसे अधिक (89) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, और उन्हें कैश-फॉर-वोट मामले में एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद उन्होंने लगभग 50 दिन जेल में बिताए। अब मुख्यमंत्री के रूप में कई घोटालों में भी शामिल हैं। प्रवीण कुमार ने कहा कि ऐसे नेता 21वीं सदी के लिए अनुपयुक्त हैं और लगातार अपने विरोधियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।