आरोपियों ने नागरिकों से 42.35 लाख की राशि एकत्र की
हैदराबाद। कमिश्नर टास्क फोर्स, उत्तरी क्षेत्र टीम ने बंडलागुडा पुलिस के साथ मिलकर डबल बेडरूम फ्लैट आवंटित करने के नाम पर धोखा देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोहम्मद अहमद और उसके तीन साथियों मोहम्मद अमजद उर्फ मुनव्वर, मीर कौसर अली उर्फ सिराज और कोथाकोटा राज कुमार रेड्डी उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है।
डबल बेडरूम फ्लैट आवंटित कराने के नाम पर की ठगी
आरोपियों ने 25-30 निर्दोष लोगों को बंडलागुडा में डबल बेडरूम फ्लैट आवंटित करने के वादे पर पैसे लेकर धोखा दिया और टीजी राज्य सरकार की योजना के तहत लगभग 42.35 लाख की राशि एकत्र की और नकली और जाली मुहर लगाकर (11) पीड़ितों को नकली और जाली डबल बेड रूम आवंटन आदेश प्रतियां दीं। आरोपियों के पास से पुलिस ने नकली डबल बेड रूम आवंटन आदेश प्रतियां-11, स्टाम्प-06, सेल फोन-04, नकद 5,50,000 रुपए बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त, टास्क फोर्स, हैदराबाद शहर,वाई.वी.एस. सुधींद्र ने कहा कि मुख्य आरोपी व गिरोह का सरगनामोहम्मद अहमद बंदलागुडा हैदराबाद का निवासी है, उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और एसी तकनीशियन और रियल एस्टेट ब्रोकर के रूप में अपनी आजीविका चला रहा है।
मोहम्मद अमजद ने फ्लैट दिलाने की आड़ में फंसाने और पैसे ऐंठने की योजना बनाई
रियल एस्टेट से कम आय के कारण, उसने अपने सहयोगी मोहम्मद अमजद उर्फ मुनव्वर निवासी बंदलागुड़ा के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को टीजी सरकारी योजना के तहत डबल बेडरूम फ्लैट दिलाने की आड़ में फंसाने और उनसे पैसे ऐंठने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने दूसरे आरोपी कोथाकोटा राज कुमार रेड्डी उर्फ राजू से संपर्क किया, जो बंदलागुड़ा में निर्माणाधीन साइट पर सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहा है, जहां सरकार लाभार्थियों के लिए डबल बेडरूम फ्लैट बना रही है। फिर अहमद और मुनव्वर दोनों लोगों से कहते थे कि वे उन्हें डबल बेडरूम फ्लैट आवंटित करवा सकते हैं और उनसे 50,000 से 1,70,000 रुपये तक की रकम लेते थे।
फर्जी आवंटन आदेश प्रति देकर धनराशि वसूल करते थे
कुछ दिनों बाद, हैदराबाद के गोलकुंडा निवासी मीर कौसर अली उर्फ सिराज जो मुख्य आरोपी का रिश्तेदार भी है। उससे संपर्क किया और कमीशन के आधार पर गोलकुंडा से अपने कुछ रिश्तेदारों को भेजा। इसी तरह, मोहम्मद अहमद ने पीड़ित के नाम पर फर्जी आवंटन आदेश प्रति देकर, डबल बेड रूम के आवंटन के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 50,000 से 2,22,000 रुपये की मांग की थी। मुख्य आरोपी अहमद किसी और के नाम पर जारी डबल बेडरूम के मूल आवंटन आदेश को लेता था और उसे पिक्सआर्ट ऐप में संपादित करता था और आवंटन आदेश प्रतियों के खाली दस्तावेज बनाता था।
भोले-भाले लोगों से 42.35 लाख रुपये की ठगी की और जमकर पैसे उड़ाए
इस प्रक्रिया में दो वर्षों से मुख्य आरोपी मोहम्मद अहमद और उसके तीन साथियों मोहम्मद अमजद उर्फ मुनव्वर, कोठाकोटा राज कुमार रेड्डी उर्फ राजू और मीर कौसर अली उर्फ सिराज ने बंदलागुड़ा, अंबरपेट, मंगलहाट, मदन्नापेट, गोलकोंडा, नल्लाकुंटा, अट्टापुर और अन्य क्षेत्रों आदि से लगभग 25 से 30 लोगों को फंसाया और भोले-भाले लोगों से 42.35 लाख रुपये की ठगी की और जमकर पैसे उड़ाए। विश्वसनीय सूचना पर आज उत्तर क्षेत्र टास्क फोर्स टीम और बंदलागुड़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Weather-देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, अगले 72 घंटे बेहद संकटकारी
- West Bengal- हार के बाद भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने में जुटीं ममता बनर्जी
- Assam – असम में दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह, तैयारी तेज
- Telangana : बीज नियंत्रण में राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाएं – तुम्मला
- CM : बढ़ती शहरी जनसंख्या के अनुरूप बुनियादी ढांचे का विकास आवश्यक – रेवंत रेड्डी