हैदराबाद । अमेरिका-इजराइल- ईरान (US-Israel-Iran) जंग के बीच पैसा कमाने के लिए कब्रिस्तान (Cemetery) में गैस सिलेंडरों को छुपा दिया। पुलिस ने इस अवैध गैस अवैध गैस सिलेंडरों के कारोबार का खुलासा कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद 414 गैस सिलेंडर की कीमत करीब 21 लाख 88 हजार रुपए बतायी जा रही है।
कारोबार में शामिल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया
हैदराबाद के बंजारा हिल्स में नगर निगम क्षेत्र के निगरानी टीम और बंजारा हिल्स पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से एचपी गैस सिलेंडरों की बिक्री कर रहे थे। डीसीपी कमिश्नर टास्क फोर्स, हैदराबाद , गायकवाड़ वैभव रघुनाथ ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल 414 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 21,88,000 रुपए बताई गई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहम्मद आमिर, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इस्माइल, ए. रामाराव, लोक कुमार, मोहम्मद सकरुद्दीन, मोहम्मद मुन्ताज अंसारी, मोहम्मद मिनाज अंसारी, राजेश पाल और राम राज सिंह शामिल हैं।

एक कब्रिस्तान में छुपाए गए थे सिलेंडर
डीसीपी ने कहा कि आरोपी सिलेंडरों को अत्यधिक मूल्य पर ग्राहकों को बेच रहे थे और नियमों का उल्लंघन करते हुए इन्हें नार्गजुना क्रॉस रोड के पास एक कब्रिस्तान में जमा कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास विभिन्न प्रकार के गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 47 किलो, 19 किलो और 5 किलो के फुल एवं खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा कार्रवाई में 16 वाहनों को भी जब्त किया गया। आरोपी मोहम्मद आमिर ‘मेट्रो गैस एजेंसी’ नामक एचपी गैस एजेंसी चला रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी नियमों का उल्लंघन कर सिलेंडरों को कब्रिस्तान में जमा कर रहा था और जनता से अधिक मूल्य वसूल रहा था। इस छापेमारी में कमिश्नर टास्क फोर्स, ज्वाइबली हिल्स जोन इंस्पेक्टर च. यादवेंद्र, एस. आई. डी. रवि राज और उनकी टीम ने बंजारा हिल्स पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :