Hyderabad : मानव तस्करी विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Read Time:  1 min
मानव तस्करी
मानव तस्करी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । रेलवे सुरक्षा बल (RPF ), दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद (Secunderabad) ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से संचालन भवन में मानव तस्करी विरोधी विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लगभग 250 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया भाग

जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर दक्षिण मध्य रेलवे की आईजी-पीसीएससी अरोमा सिंह ठाकुर , तेलंगाना के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)महेश भगवत, पीसीसीएम इति पांडेय, डीआईजी-सीएससी शादान जेब खान , डीआरएम हैदराबाद संतोष कुमार वर्मा , राष्ट्रीय महिला आयोग के उपनिदेशक रामावतार सिंह , प्रज्वला संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के राज्य समन्वयक ए. वेंकटेश्वरलु सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

मानव तस्करी की बढ़ती समस्या और रोकथाम पर हुई चर्चा

इस दौरान वक्ताओं ने मानव तस्करी की बढ़ती समस्या, इसके सामाजिक प्रभाव तथा इसकी रोकथाम में रेलवे से जुड़े विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेष सत्र में एडीजीपी महेश भगवत और डॉ. सुनीता कृष्णन ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से मानव तस्करी की पहचान, पीड़ितों के बचाव, कानूनी प्रावधानों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा वाणिज्य विभाग के टिकट जांच कर्मचारी, संचालन विभाग के स्टेशन मास्टर और पॉइंट्समैन तथा रेलवे लाइसेंसधारी कुली भी शामिल हुए। प्रतिभागियों के लिए पूर्वाह्न और अपराह्न में दो संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।