हैदराबाद। खैरताबाद में एक पांच साल की बच्ची को आवारा कुत्ता (DOG ) काटने के बाद जीएचएमसी हरकत में आ गई। गौरतलब है कि पांच साल की पी. शार्वी, पुत्री पी. मल्लीखरजुन, निवासी श्रीनिवासनगर, बडा गणेश, खैराताबाद (Khairatabad) को बीती 27 जनवरी को लगभग सुबह 10 बजे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया, जिसके परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर गहरी कट लगी।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलते ही, खैराताबाद ज़ोन, जीएचएमसी के डिप्टी डायरेक्टर (वेटरनरी), असिस्टेंट डायरेक्टर (वेटरनरी) और वेटरनरी अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। कुत्ता पकड़ने वाली टीमों को तैनात किया गया और कुल ग्यारह (11) आवारा कुत्तों को पकड़ा गया, जिनमें घटना में शामिल कुत्ता भी शामिल था। पकड़े गए सभी कुत्ते नसबंदी किए हुए पाए गए।
अधिकारियों ने अस्पताल में जाकर बच्ची के पिता से की मुलाकात
इसके बाद, अधिकारियों ने रेनबो हॉस्पिटल, रोड नं. 2, बंजारा हिल्स का दौरा किया, जहाँ बच्ची का उपचार चल रहा था। अधिकारियों ने पीड़ित के पिता से मुलाकात की और बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। पीड़ित के पिता के अनुसार, बच्ची की स्थिति स्थिर है, उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन दी जा चुकी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :