केटीआर ने कांग्रेस सरकार पर विपक्षी आवाजों को दबाने का लगाया आरोप
हैदराबाद। फॉर्मूला-ई रेस मामले में पूछताछ के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश होने से कुछ घंटे पहले, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिशोध में लिप्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि न तो वह और न ही भारत राष्ट्र समिति जांच, आयोग या राजनीतिक प्रतिशोध से भयभीत होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को सीधे चुनौती देते हुए कहा, “ रेवंत रेड्डी , आप चाहे जितनी भी साजिशें रच लें , हम पीछे नहीं हटेंगे।”
बीआरएस चैन से नहीं बैठेगी: केटीआर
रामा राव ने कहा कि कांग्रेस 420 वादों और घोषणाओं के साथ लोगों को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि बीआरएस 420 वादों, भ्रामक घोषणाओं और छह गारंटियों के खोखलेपन को उजागर करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा, ‘जब तक इन झूठे वादों के पीछे की सच्चाई सामने नहीं आ जाती, बीआरएस चैन से नहीं बैठेगी। रेवंत, इसे सामने लाओ।’ बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष को उनके खिलाफ दर्ज फॉर्मूला-ई रेस मामले के सिलसिले में सोमवार को सुबह 10 बजे जुबली हिल्स में एसीबी के समक्ष पेश होना है । वे पहले ही तेलंगाना भवन स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं और तय कार्यक्रम के अनुसार एसीबी कार्यालय पहुंचने वाले हैं। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता दिखाने के लिए तेलंगाना भवन पहुंचे हैं।
6 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के सामने भी हुए पेश
एसीबी ने इससे पहले 26 मई को रामा राव को नोटिस जारी कर उन्हें 28 मई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। लेकिन ब्रिटेन और अमेरिका की उनकी पूर्व निर्धारित यात्रा के मद्देनजर उनके अनुरोध पर इसे स्थगित कर दिया गया था। एसीबी ने फॉर्मूला-ई रेस मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर रामा राव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। समन मिलने पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष इस साल जनवरी में दो बार अधिकारियों के सामने पेश हुए। वह 16 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के सामने भी पेश हुए।
- West Bengal- हार के बाद भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने में जुटीं ममता बनर्जी
- Assam – असम में दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह, तैयारी तेज
- Telangana : बीज नियंत्रण में राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाएं – तुम्मला
- CM : बढ़ती शहरी जनसंख्या के अनुरूप बुनियादी ढांचे का विकास आवश्यक – रेवंत रेड्डी
- Tamil Nadu- विजय की जीत में डीएमके सहयोगी दलों की अहम भूमिका : सरवनन