తెలుగు | Epaper

News Hindi : हिम्मत की देनी होगी दाद, सीएम राहत कोष को लगाया 8 लाख का चूना

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : हिम्मत की देनी होगी दाद, सीएम राहत कोष को लगाया 8 लाख का चूना

हैदराबाद : दुस्साहस का परिचय देते हुए सात आरोपियों ने सीएम राहत कोष (Chief Minister Relief Fund)को ही चूना लगा दिया। उनकी हिम्मत की दाद देनी होगी। इसी मामले में जुबली हिल्स पुलिस (Jubilee Hills Police) ने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 8,71,000 रुपए की हेराफेरी से जुड़े एक आपराधिक षडयंत्र के सिलसिले में सात आरोपियों (फर्जी लाभार्थियों) को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने सरकार के साथ-साथ वास्तविक पीड़ितों को धोखा दिया

अपने कृत्यों से, आरोपियों ने सरकार के साथ-साथ राहत के हकदार वास्तविक पीड़ितों और लाभार्थियों को भी धोखा दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पोटला रवि (46, जनगामा नागराजू (40, मतेती भास्कर (33), धर्माराम राजू (50), कम्पल्ली संतोष (35), चित्याला लक्ष्मी (65), असम्पेल्ली लक्ष्मी शामिल है। इन आरोपियों की पहचान फर्जी लाभार्थियों के रूप में की गई है, जिन्होंने धोखाधड़ी से स्वीकृत सीएमआरएफ चेक अपने निजी खातों में जमा करवाए और बाद में धनराशि निकाल ली।

एक आपराधिक षडयंत्र को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने सीएमआरएफ के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग अपने गलत लाभ के लिए किया, जिससे सरकार को धोखा मिला और वास्तविक पीड़ितों व लाभार्थियों को वंचित होना पड़ा।

हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई एफआईआर

इस संबंध में, हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में सीआरपीसी संख्या 254/2024, 273/2024, 284/2024, 470/2025 और 476/2025 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 409, 417, 419, 467 और 120(बी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(सी) के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। जुबली हिल्स, हैदराबाद के पुलिस निरीक्षक, एम. सत्यनारायण द्वारा जाँच की जा रही है। जुबली हिल्स के पुलिस निरीक्षक (डिटेक्टिव निरीक्षक) ने अपने कर्मचारियों की सहायता से, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपी करीमनगर जिले के मूल निवासी

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार सभी आरोपी गोदावरीखानी (गाँव), पेडापल्ली (जिला), करीमनगर के मूल निवासी हैं। पुलिस की अपराधों में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जाँच जारी है। गबन की गई धनराशि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है, लेकिन वे वर्तमान में फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके पहले बीते 15 जुलाई को मुख्य आरोपी जोगुला नरेश कुमार, बालागोनी वेंकटेश, कोरलापति वामशी, पुलिपका ओमकार को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने आपराधिक षड्यंत्र रचकर मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) के तहत स्वीकृत धनराशि का दुरुपयोग अपने गलत लाभ के लिए किया।

मुख्य आरोपी जोगुला नरेश कुमार मंत्री के कार्यालय में काम करते हुए की हेराफेरी

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी जोगुला नरेश कुमार मंत्री के कार्यालय में काम करते हुए सीएमआरएफ चेक तक अपनी पहुँच का दुरुपयोग किया। वर्ष 2023 के चुनावों और बीआएस सरकार की हार के बाद मुख्य आरोपी ने अवैध रूप से 230 स्वीकृत लेकिन वितरित नहीं किए गए चेक अपने कब्जे में ले लिए। आरोपियों ने उन आवेदकों को जारी किए गए 19 चेकों की पहचान की, जिन्होंने अनुवर्ती कार्रवाई नहीं की थी, और उन्हें जाली विवरणों का उपयोग करके समान नामों वाले रोड नंबर: 05 जुबलीहिल्स, एसबीआई शाखा में एसबीआई खातों में जमा कर दिया।

यह भी पढ़े :

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870