हैदराबाद । चंद्रायनगुट्टा थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग छात्र की नृशंस हत्या (Brutal Murder) के मामले में पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक का सौतेला पिता बताया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 7 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे जी.एम. कॉलोनी, चंद्रायनगुट्टा में आरोपी शेख इमरान (31) ने गुस्से में आकर अपने सौतेले बेटे मास्टर मोहम्मद असगर पर हमला किया।
इलाज के दौरान घायल बच्चें ने दम तोड़ दिया
आरोप है कि एक स्थानीय बच्चे की शिकायत के बाद आरोपी सौतेला पिता ने मासूम को बेरहमी से पीटा और कॉलर पकड़कर उठाते हुए उसका सिर सड़क पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर सिर की चोटें आईं और कान से खून बहने लगा। घटना के तुरंत बाद आरोपी घायल बच्चे को ओवैसी अस्पताल ले गया, जहां से उसे गांधी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 12 दिसंबर की सुबह 8:19 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया।
जांच के दौरान सच्चाई सामने आई
इसके बाद पुलिस ने मामला हत्या में तब्दील करते हुए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई, जिसमें आरोपी द्वारा बच्चे के साथ मारपीट और उसका सिर सड़क पर पटकने की पुष्टि हुई। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 16 दिसंबर को रुमान होटल के पास से आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :