हैदराबाद। तेलंगाना राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हैदराबाद स्थित भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 16 अप्रैल तक गंभीर गर्मी की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 16 अप्रैल को हैदराबाद शहर में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस 44 (Degrees Celsius)के बीच रहने की संभावना है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान जोगुलाम्बा गदवाल जिले में
यह अलर्ट 12 से 16 अप्रैल के बीच तेलंगाना के कई जिलों पर लागू रहेगा। तेलंगाना स्टेट डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी (टीएसडीपीएस) और आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। शनिवार और रविवार के बीच राज्य में सबसे अधिक तापमान जोगुलाम्बा गदवाल जिले के चिन्ना थांद्रापाडु में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रंगारेड्डी जिले के महेश्वरम औद्योगिक क्षेत्र में 41.2 डिग्री, मेदक जिले के मेडचल औद्योगिक क्षेत्र में 40.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अत्यधिक गर्मी से बचने तथा सावधानियां बरतने की सलाह
हैदराबाद महानगर क्षेत्र में नेहरू नगर स्थित वार्ड कार्यालय में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में वृद्धि देखी गई, जिसमें खम्मम जिले के गुब्बागुर्थी और नलगोंडा के घनपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तथा आदिलाबाद के तलामडुगु में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अत्यधिक गर्मी से बचने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :