Police: प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ तीन गिरफ्तार

Read Time:  1 min
ई-सिगरेट
ई-सिगरेट
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । आयुक्त की टास्क फोर्स (Commissioner’s Task Force), दक्षिण-पूर्व क्षेत्र की टीम ने अबिड्स पुलिस स्टेशन (Police station) के कर्मचारियों के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों को पकड़ा। वे अबिड्स पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत प्रतिबंधित ई-सिगरेट खरीद और बेच रहे थे। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम यानी ई-सिगरेट, दो पहिया वाहन और तीन एप्पल फोन जब्त किए। बरामद संपत्ति की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के विभिन्न फ्लेवर बरामद

आरोपियों में मोहम्मद सुल्तान खान ऊर्फ सुल्तान, , निवासी कट्टल मंडी, अबिड्स, हैदराबाद, मोहम्मद कबीर हुसैन , निवासी फतेह दरवाजा, शाहअलीबंडा, हैदराबाद, मोहम्मद मोइद पाशा , निवासी फतेह दरवाजा, शाहअलिबंडा, हैदराबाद शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के विभिन्न फ्लेवर 190, दो पहिया वाहन 2, एप्पल फोन 3, 13,500‌ रुपए नकद मिले हैं।

ई-सिगरेट मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

सूचना पर आयुक्त की टास्क फोर्स, दक्षिण-पूर्व क्षेत्र टीम ने मोहम्मद सुल्तान खान उर्फ सुल्तान, मोहम्मद कबीर हुसैन उर्फ कबीर और मोहम्मद मोईद पाशा उर्फ मोईद को‌ प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम के विभिन्न ब्रांड और विभिन्न स्वादों की ई-सिगरेट के साथ गिरफ्तार हैं। इन ई-सिगरेट में निकोटीन होता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ है, और मौद्रिक लाभ के लिए सार्वजनिक रूप से बेचा जा रहा था।

मोहम्मद सुल्तान खान उर्फ सुल्तान खूब बनाने के लिए धंधे में उतरा

पूछताछ के दौरान पता चला कि मोहम्मद सुल्तान खान उर्फ सुल्तान ने आसिफ के माध्यम से सामी नाम के एक व्यक्ति से प्रतिबंधित ई-सिगरेट खरीदी और मोहम्मद कबीर हुसैन उर्फ कबीर और मोहम्मद मोइद पाशा उर्फ मोइद के माध्यम से जरूरतमंद ग्राहकों को कमीशन के आधार पर ऊंचे दामों पर बेचा और अवैध रूप से लाभ कमाया। यह छापेमारी एस. सैदाबाबू, पुलिस निरीक्षक, दक्षिण-पूर्व जोन टास्क फोर्स टीम की देखरेख में एसआई, के. रामा राव, एम. मधु और पीसी सैयद अजीज मोहम्मद और कमिश्नर टास्क फोर्स, दक्षिण-पूर्व जोन हैदराबाद के कर्मचारियों के साथ-साथ एबिड्स पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा की गई।

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।