Telangana local body elections : तेलंगाना में नगर निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य चुनाव आयोग ने 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चुनावों को एक ही चरण में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जीएचएमसी क्षेत्र को छोड़कर पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी को मतदान और 13 फरवरी को मतगणना की जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व और रमज़ान के उपवासों की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए तारीखें तय की गई हैं। 28 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सभी जिलों के कलेक्टरों, एसपी, डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य चुनाव आयुक्त रानी (Telangana local body elections) कुमुदिनी ने अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दी।
इन चुनावों में पूरे राज्य में 52.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 8,195 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम:
- अधिसूचना जारी: 28 जनवरी
- नामांकन शुरू: 28 जनवरी
- नामांकन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी
- नामांकन जांच: 31 जनवरी
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 3 फरवरी
- मतदान: 11 फरवरी
- मतगणना: 13 फरवरी