అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

Telangana News :  ट्रेन में मिला 1.22 करोड़ रुपये का संदिग्ध बैग

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 28, 2026 • 12:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक चलती ट्रेन में यात्रियों को एक संदिग्ध लावारिस बैग मिला, जिसके बाद पूरे कोच में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और बैग को कब्जे में लिया गया।

बैग खोलते ही सामने आई बड़ी नकदी- जांच के दौरान जब बैग खोला गया तो उसमें नोटों की कई गड्डियां मिलीं। शुरुआती अनुमान के अनुसार बैग में करीब 1.22 करोड़ रुपये की नकदी थी, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

1.22 Crore Found In Devagiri Express: हैदराबाद में जीआरपी और आरपीएफ ने देवगिरी एक्सप्रेस से (1.22 ) करोड़ रुपये से अधिक का हवाला कैश जब्त कर महाराष्ट्र के एक आरोपी को दबोचा है. वह मुंबई के एक ज्वेलरी कारोबारी से रकम लेकर सिकंदराबाद के व्यापारी को देने जा रहा था. इस बड़ी डिलीवरी के लिए उसे सिर्फ 5 हजार रुपये मिलने थे।

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने मुंबई से आ रही देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस करोड़ों रुपये की खेप को ठिकाने लगाने के लिए कूरियर बने शख्स को महज 5 हजार रुपये का लालच दिया गया था।

Telangana News : बैग खोलते ही सामने आई बड़ी नकदी

यह पूरी कार्रवाई बोलारम और मलकाजगिरि रेलवे स्टेशनों के बीच उस समय हुई, जब रेलवे पुलिस की टीमें रूटीन चेकिंग अभियान पर थीं. इसी दौरान देवगिरी एक्सप्रेस के एक कोच में सफर कर रहे 40 वर्षीय यात्री की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा. जब पुलिस ने उसे रोककर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमें कपड़ों की जगह भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।

पुलिस ने बैग से कुल 1 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपी ने अपना घर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में होना बताया है. पकड़े गए आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने पुलिस को बताया कि मुंबई के एक बड़े ज्वेलरी कारोबारी ने उसे यह भारी-भरकम रकम सौंपकर सिकंदराबाद पहुंचाई थी. इस पूरी नकदी को सिकंदराबाद के मोंडा मार्केट इलाके में सक्रिय एक अन्य ज्वेलरी कारोबारी के हवाले किया जाना था।

अन्य पढ़े: Railway News : 1 जून से ट्रेन में अब 20 रुपये का मिलेगा समोसा, बढ़ी महंगाई का असर

करोड़ों रुपये की इस रिस्की डिलीवरी को सुरक्षित अंजाम तक पहुंचाने के बदले आरोपी को सिर्फ 5 हजार रुपये का भुगतान किया जाना तय हुआ था. जब पुलिस ने आरोपी से नकदी के मालिकाना हक, टैक्स इनवॉइस या सोर्स से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब या कागजात पेश नहीं कर सका. वैध कागजात न होने के कारण पुलिस ने पूरी रकम को जब्त कर लिया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। नकदी को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच के बाद खुल सकता है बड़ा नेटवर्क

अधिकारियों का मानना है कि इस मामले की तह तक जाने पर किसी बड़े अवैध नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल जांच तेजी से जारी है और जल्द ही पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

अन्य पढ़े:

1.22 crore rupees breakingnews cash recovery Cash Seizure crime news hawala case hindinews illegal money india news Indian Railways intelligence investigation latestnews Law Enforcement Mumbai train Police Investigation Railway Security suspicious bag train news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.