Mumbai : मुंबई के गोकुलधाम इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में बकरीद से पहले बकरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोसाइटी के कुछ लोगों ने परिसर में बकरा लाने और रखने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
मुस्लिम परिवारों ने नियमों के बीच निभाई धार्मिक परंपरा- विवाद के बावजूद सोसाइटी में रहने वाले मुस्लिम परिवारों ने प्रशासन और सोसाइटी के नियमों का पालन करते हुए बकरीद की कुर्बानी की रस्म पूरी की। कई परिवारों ने तय स्थानों पर जाकर कुर्बानी दी, ताकि किसी भी तरह का विवाद न हो।
बकरीद से एक दिन पहले सोसाइटी में बकरों की कुर्बानी (Sacrifice of Goats) के लिए एक अस्थायी शेड बनाया गया था और संबंधित प्राधिकरण की ओर से कुर्बानी की अनुमति दी गई थी. स्थानीय लोगों के विरोध और विवाद के चलते अनुमति रद्द कर दी गई. सोसाइटी के अंदर से आज सुबह से ही बकरों को कत्लखानों में ले जाकर कुर्बानी दी जा रही है. लोग अपनी गाड़ियों से बकरों को लेकर निर्धारित कत्लखानों तक पहुंचे।
अन्य पढ़े: Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, अग्रिम जमानत रद्द
Mumbai : क्या कहा मुस्लिम परिवारों ने?
आज सुबह से ही सोसाइटी से बकरों को गाड़ियों और पैदल ले जाते हुए देखा गया. इस दौरान मुस्लिम परिवारों ने टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में कहा कि वह प्रशासन और कानून का पूरा सम्मान करते हैं. लोगों ने माना कि वे सोसाइटी के अंदर कुर्बानी करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन के निर्देशों के बाद उन्होंने फैसला स्वीकार किया और शांति के साथ बकरों को कत्लखानों तक ले गए।
मुंबई पुलिस लगातार कर रही निगरानी
वहीं आज मुंबई पुलिस पूरे इलाके में मुस्तैद नजर आई. दिंडोशी पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई महेंद्र शिंदे ने बताया कि सोसाइटी के अंदर कुर्बानी को लेकर जो विवाद सामने आया था, उसे प्रशासनिक आदेश के बाद समाप्त कर दिया गया है. अब सभी लोग नियमों के तहत कत्लखानों में जाकर कुर्बानी कर रहे हैं.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
अन्य पढ़े: