मुख्य बातें: –
- 12 रुपये वाला समोसा अब 20 रुपये में मिलेगा
- 1 जून से लागू होंगी रेलवे की नई फूड रेट लिस्ट
- वड़ा पाव, पाव भाजी और डोसा भी हुए महंगे
- सेंट्रल रेलवे ने जारी की नई रेट लिस्ट
मुंबई। रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाला समोसा, वड़ा पाव और अन्य फूड आइटम (Food Item) अब यात्रियों को महंगे दामों पर मिलेंगे। सेंट्रल रेलवे ने 1 जून से स्टेशन स्टॉल्स पर बिकने वाले कई खाद्य पदार्थों की नई दरें लागू करने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि एलपीजी (LPG) तेल और अन्य इनपुट लागत बढ़ने के कारण कीमतों में संशोधन किया गया है।
12 रुपये का समोसा अब 20 रुपये में
नई रेट लिस्ट के मुताबिक, अब तक 12 रुपये में मिलने वाला वेज समोसा 20 रुपये में मिलेगा। वहीं 13 रुपये का वड़ा पाव भी अब 20 रुपये का हो जाएगा। इसके अलावा रगड़ा पाव 25 रुपये, वेज सैंडविच 35 रुपये और वेज चीज सैंडविच 45 रुपये में मिलेगा।
पाव भाजी और डोसा भी हुए महंगे
रेलवे स्टेशनों पर सबसे ज्यादा बिकने वाली पाव भाजी की कीमत अब बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी। मसाला डोसा 35 रुपये और प्लेन डोसा 25 रुपये में मिलेगा। ढोकला, भेल, फ्रैंकी, इडली और भजिया जैसी चीजों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।
सेंट्रल रेलवे के सभी स्टेशनों पर लागू होंगी नई दरें
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, संशोधित कीमतें सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले सभी स्टेशनों पर लागू होंगी। 25 मई को ऑफिस ऑफ चीफ कमर्शियल मैनेजर (क्लेम्स एंड कैटरिंग) की ओर से जारी सर्कुलर में नई दरों को मंजूरी दी गई है।
Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल
इन चीजों के दाम नहीं बढ़े
रेलवे प्रशासन ने कुछ लोकप्रिय फूड आइटम की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। मिसल पाव पहले की तरह 35 रुपये में मिलेगा, जबकि कचोरी 15 रुपये और दाबेली 20 रुपये में ही उपलब्ध रहेगी।
वेंडर्स को क्वालिटी सुधारने के निर्देश
कीमत बढ़ाने के साथ ही रेलवे ने फूड वेंडर्स और स्टॉल ऑपरेटर्स को खाने की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्टॉल्स पर हिंदी और अंग्रेजी में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। रेलवे ने साफ किया है कि ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
Read More :