తెలుగు | Epaper

Odisha : मृतकों के परिजनों का सरकार से वही सवाल- ‘हमारे नुकसान की भरपाई कौन करेगा?’

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Odisha : मृतकों के परिजनों का सरकार से वही सवाल- ‘हमारे नुकसान की भरपाई कौन करेगा?’

भगदड़ के हाथ नहीं होते, पैर होते हैं। लोग कुचले चले जाते हैं। हर साल भारत में भगदड़ से सैकड़ों लोगों की मौत होती है। मृतकों के परिजन सरकार से हर बार एक ही सवाल करते हैं, ‘मेरे नुकसान की भरपाई कौन करेगा’, लेकिन सरकार इस सवाल से हर बार पल्ला झाड़ लेती है।

इस साल देश भर में भीगदड़ (Stampede) के कारण 80 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ताजा मामला पुरी जगन्नाथ यात्रा (Jagannath Yatra) से जुड़ा है। पुरी में भगदड़ में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पुरी में हुई भगदड़ (Stampede) की घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने सुरक्षा की कमी और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि हमारे नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

मेरे नुकसान की भरपाई कौन करेगा’

पुरी भगदड़ में मारी गईं 42 वर्षीय बसंती साहू के पति दिलीप साहू ने कहा कि सुबह चार बजे दर्शन शुरू होने के बाद जब रथ के पास भीड़ उमड़ी तब वहां किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। जब भक्त एक तरफ से जा रहे थे तब दूसरी तरफ से अचानक भीड़ आ गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी नहीं था। वहीं, भगदड़ में मारी गईं प्रवति के पति ने कहा कि अगर मौके पर एंबुलेंस की सुविधा होती तो शायद मेरी पत्नी बच जाती। उन्होंने कहा कि मेरे नुकसान भरपाई कौन करेगा।

इस वजह से हुई भगदड़

स्थानीय लोगों ने कहा कि रात भर बड़ी भीड़ जमा होने के बावजूद, दर्शन जल्दी (लगभग आधी रात को) बंद कर दिए गए। जो लोग रात में दर्शन नहीं कर पाए, वे सुबह तक रथों के पास इंतजार करते रहे। ‘पहाड़ा भंगा’ की रस्म शुरू होते ही भीड़ अचानक बढ़ गई। इससे भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले शुक्रवार को भीड़ और उमस के चलते 750 श्रद्धालु बीमार पड़ गए थे, जिनमें से 12 को ICU में एडमिट किया गया था।

DM और SP हटाए गए

ओडिशा की सरकार ने पुरी भगदड़ मामले में प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। पुरी कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल को हटा दिया गया है। दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। सीएम मोहन माझी (CM Mohan) ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

4 जून को बेंगलुरू में मारे गए थे 11 लोग

इससे पहले चार जून को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोग मारे गए और लगभग 30 लोग घायल हो गए। (RCB) के IPL के 18 वां सीजन जीतने पर परेड का आयोजन किया गया था। व्यापक तौर पर इंतजाम नहीं होने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस भगदड़ में जान गंवाने वाले सभी युवा थे। इस हादसे में मारे गए मनोज कुमार (18) के पिता ने सरकार के मुआवजे पर कहा कि मैं 1 करोड़ रुपए देने को तैयार हूं। क्या इससे मेरा बेटा वापस आ जाएगा?

Read more : Bihar : चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, 58 पर्यवेक्षक नियुक्त

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

फ्रांस एंबेसी में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का स्वागत, टीम इंडिया को बधाई

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

ऑनलाइन इंडक्शन स्टोव आउट ऑफ स्टॉक

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

देश में गैस संकट की शुरुआत, आगे और मुश्किलें- राहुल गांधी

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

USA- ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’ मिलने के संकेत

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने में आय ही एकमात्र आधार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

National- दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

नेताजी की अस्थियों पर SC ने सुनवाई से किया मना

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

Delhi-संसद में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, सरकार से जवाब की मांग

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

UPSC AIR-113 विवाद खत्म, बुलंदशहर की शिखा ने मानी गलती

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Noida- बिजली मीटर फैक्ट्री में भीषण आग, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, 250 लोगों की बचाई गई जान

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

Delhi- संसद में बोलने की पूरी आजादी, लेकिन अनुशासन भी जरूरी- ओम बिरला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870