Nigeria : पुल से नीचे गिरी 35 एथलीटों को ले जा रही बस, 22 की मौत

Read Time:  1 min
35 एथलीटों
35 एथलीटों
FONT SIZE
GET APP

नाइजीरिया के कानो राज्य में एक बस के पुल से नीचे गिरने से कम से कम 22 एथलीटों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। राज्य के गवर्नर ने यह जानकारी दी। गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। शनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। इन एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था। 

कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई। 

इस खेल महोत्सव में देश के 35 राज्यों के एथलीट भाग लेते हैं

दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यूसुफ ने बताया कि कोच और खेल अधिकारियों के साथ बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में कानो का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हर दो वर्ष में आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में देश के 35 राज्यों के एथलीट भाग लेते हैं। 

सोमवार को राज्य के लिए शोक दिवस घोषित किया है

गवर्नर ने सोमवार को राज्य के लिए शोक दिवस घोषित किया है। कानो के डिप्टी गवर्नर अमीनू ग्वारजो ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सहायता के रूप में एक मिलियन नाइरा (लगभग 630 अमेरिकी डॉलर) और खाद्य आपूर्ति दी जाएगी।

Read more : लाखों मुसलमानों के मक्का में प्रवेश पर रोक

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।