Railway- रेलवे में 11,127 पदों पर निकली ALP भर्ती

Read Time:  1 min
Railway
Railway
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • 15 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू
  • ITI, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री धारक कर सकते हैं आवेदन
  • Lasik सर्जरी कराने वाले उम्मीदवार अयोग्य

नई दिल्ली। Railway Recruitment Boards ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 से 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट RRB Apply Portal के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।


भर्ती का पूरा विवरण

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
कुल पद11,127
विज्ञापन संख्याCEN No. 01/2026
आवेदन शुरू15 मई 2026
अंतिम तिथि14 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
शुरुआती वेतन₹19,900 प्रतिमाह
पे लेवलLevel-2 (7th CPC)
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
चयन प्रक्रियाCBT-1, CBT-2, CBAT, DV, मेडिकल

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता

विकल्पयोग्यता
Option-Aमैट्रिक + ITI (NCVT/SCVT)
Option-Bमैट्रिक + इंजीनियरिंग डिप्लोमा / B.E / B.Tech

उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल सहित निर्धारित ट्रेड में योग्यता होना जरूरी है।

अंतिम परीक्षा का रिजल्ट प्रतीक्षित होने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी14 मई 2026
आवेदन शुरू15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जून 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि16 जून 2026
करेक्शन विंडो17 जून से 26 जून 2026
आयु गणना की तिथि1 जुलाई 2026

श्रेणीवार रिक्तियां

श्रेणीपद
सामान्य (UR)4860
SC1746
ST919
OBC2598
EWS1004
कुल पद11,127

प्रमुख RRB में पदों का विवरण

RRBकुल पद
मुंबई1193
अजमेर718
भुवनेश्वर801
सिकंदराबाद1420
रांची1300
गुवाहाटी676

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹500
SC / ST / महिला / ExSM / EBC₹250

📌 CBT-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को फीस रिफंड भी मिलेगा।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चयन प्रक्रिया

भर्ती इन चरणों में होगी:

  • CBT-1 परीक्षा
  • CBT-2 परीक्षा
  • CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल परीक्षा

मेडिकल फिटनेस जरूरी

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ALP पद के लिए A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड जरूरी होगा। जिन उम्मीदवारों ने Lasik या किसी प्रकार की corrective eye surgery कराई है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा में छूट

श्रेणीअधिकतम आयु
OBC33 वर्ष
SC/ST35 वर्ष
रेलवे कर्मचारी40–45 वर्ष
विधवा / तलाकशुदा महिलाएं35–40 वर्ष

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।